फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Teacher Day 2025: How to Write Speech and Thank You Letter For Teacher? Easy Tips and Best Ideas here

Teachers Day 2025: शिक्षक दिवस पर भाषण और आभार पत्र कैसे लिखें? जानें आसान टिप्स और बेहतरीन आइडिया

Wed, 03 Sep 2025 07:21 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Wed, 03 Sep 2025 07:21 PM IST
सार

Teacher Day 2025: शिक्षक दिवस 2025 इस साल 5 सितंबर को पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाएगा। यह दिन छात्रों के लिए अपने गुरुओं के प्रति आभार और सम्मान व्यक्त करने का सबसे खास अवसर होता है। आइए जानते हैं कि शिक्षक दिवस पर भाषण और आभार पत्र कैसे तैयार करें और किन विषयों पर लिखना सबसे प्रभावी रहेगा।

विज्ञापन
Teacher Day 2025: How to Write Speech and Thank You Letter For Teacher? Easy Tips and Best Ideas here
शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

Teachers Day Speech Idea's: हर साल की तरह इस साल भी 5 सितंबर 2025 को पूरे देश में शिक्षक दिवस (Teachers Day 2025) धूमधाम से मनाया जाएगा। यह दिन भारत के दूसरे राष्ट्रपति और महान दार्शनिक डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर हर वर्ष मनाया जाता है।
विज्ञापन


शिक्षक दिवस का मकसद सिर्फ उपहार देना नहीं है, बल्कि अपने शिक्षकों के प्रति आदर और कृतज्ञता व्यक्त करना है। कई छात्र आर्थिक कारणों से महंगे गिफ्ट नहीं दे पाते, लेकिन एक सच्चा आभार पत्र या दिल से दिया गया भाषण उनके लिए सबसे बड़ा सम्मान साबित हो सकता है।
विज्ञापन


National Awards: देशभर के 45 शिक्षकों को मिलेगा राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार, राष्ट्रपति मुर्मु करेंगी सम्मानित
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षक दिवस पर पत्र और भाषण से जताएं आभार

शिक्षकों के लिए सबसे अच्छा तोहफा है उनकी मेहनत और योगदान को शब्दों में पिरोना।
  • आप अपने शिक्षक को पत्र या ई-मेल लिख सकते हैं।
  • स्कूल और कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में स्पीच (भाषण) के माध्यम से उनका सम्मान कर सकते हैं।
  • अपने अनुभव और संस्मरण साझा करने से भाषण और पत्र दोनों ही अधिक प्रभावशाली बन जाते हैं।

Teacher's Day 2025: इन बातों का जरूर रखें ध्यान

शिक्षक दिवस पर जब आप अपने गुरुओं को पत्र लिखें या स्कूल-कॉलेज में भाषण दें, तो सबसे पहले उन्हें सादर प्रणाम और आशीर्वाद लेना न भूलें। यह हर विद्यार्थी का पहला कर्तव्य है। अपने पत्र या भाषण की शुरुआत आदर और आभार के शब्दों से करना इसे और प्रभावी बनाता है। साथ ही, महान व्यक्तित्वों के उद्धरण, प्रेरणादायक पंक्तियां, अमृत वचन और रोचक कविताएं शामिल करके आप अपनी प्रस्तुति को और भी ज्यादा यादगार और प्रभावशाली बना सकते हैं।

आइए अब कुछ ऐसे बेहतरीन आइडियाज पर नजर डालते हैं, जिनकी मदद से आप शिक्षक दिवस के लिए एक यादगार भाषण और भावपूर्ण आभार पत्र तैयार कर सकते हैं- 

Teacher's Day 2025: विद्यार्थी इन विषयों पर तैयार कर सकते हैं भाषण और पत्र

  • राष्ट्रीय शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है और इसका महत्व?
  • अपने किसी प्रिय शिक्षक के बारे में, उनके तौर-तरीकों को भी बता सकते हैं।
  • डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन और विचारों से प्रेरणा।
  • अपने और शिक्षक के साथ का कोई रोचक संस्मरण साझा कर सकते हैं।
  • किसी शिक्षक ने आपको डांटा हो और उसके बाद आपमें बदलाव आए हों, उन्हें बताएं। 
  • एक छात्र के जीवन में शिक्षक की क्या अहमियत है, इसे समझा सकते हैं। 
  • अपने मोहल्ले में रहने वाले मास्टरजी की शिक्षाप्रद बातें और सीख।
  • शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान देने वाली महान शख्सियतों के बारे में बता सकते हैं।
  • दुनिया के अन्य देशों में शिक्षक दिवस कैसे मनाया जाता है?
  • गुरु-शिष्य परंपरा और भारतीय संस्कृति में शिक्षक का स्थान।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed