Tamil Nadu: तमिलनाडु के नीट विरोधी बिल को केंद्र से नहीं मिली मंजूरी, सीएम स्टालिन बोले - 'लड़ाई जारी रखेंगे'
Tamilnadu: तमिलनाडु सरकार ने एंटी-नीट बिल राष्ट्रपति की मंजूरी के लिए भेजा था, जिसे अस्वीकार कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार नीट के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखेगी। सीएम ने इस संबंध में 9 अप्रैल को एक सर्व-राजनीतिक पार्टी की बैठक बुलाई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Tamilnadu: तमिलनाडु में नीट परीक्षा को खत्म करने की मांग को लेकर राज्य सरकार का संघर्ष जारी है। इसी कड़ी में राज्य को नीट से मुक्त करने की मांग वाला विधानसभा प्रस्ताव राष्ट्रपति की मंजूरी के लिए भेजा गया था, जिसे अस्वीकार कर दिया गया है। यह जानकारी शुक्रवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने विधानसभा में दी है।
9 अप्रैल को बुलाई पार्टी की बैठक
सीएम ने इस संबंध में 9 अप्रैल को एक सर्व-राजनीतिक पार्टी की बैठक बुलाई है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार नीट के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखेगी।
इस अस्वीकृति को "संघवाद का काला अध्याय" बताते हुए मुख्यमंत्री ने सदन को नवीनतम घटनाक्रम की जानकारी दी और केंद्र पर तमिलनाडु के लोगों की इच्छा और विधानसभा विधेयक की अवहेलना करने का आरोप लगाया।
स्टालिन ने कहा, "तमिलनाडु सरकार द्वारा विभिन्न मंत्रालयों के माध्यम से सभी आवश्यक स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के बावजूद, केंद्र सरकार ने अब नीट से छूट को अस्वीकार कर दिया है।"
कमेंट
कमेंट X