फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Tamil Nadu Engineering semester exams likely from May 25 in online mode for TN universities

तमिलनाडु: 25 मई से ऑनलाइन हो सकते हैं इंजीनियरिंग सेमेस्टर एग्जाम

Wed, 12 May 2021 10:41 AM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Wed, 12 May 2021 10:41 AM IST
सार

तमिलनाडु इंजीनियरिंग सेमेस्टर परीक्षाएं 25 मई से ऑनलाइन मोड में आयोजित हो सकती हैं। 

विज्ञापन
Tamil Nadu Engineering semester exams likely from May 25 in online mode for TN universities
विद्यार्थी (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

तमिलनाडु इंजीनियरिंग सेमेस्टर परीक्षाएं 25 मई से ऑनलाइन मोड में आयोजित हो सकती हैं। सभी संबद्ध यूनिवर्सिटी में इंजीनियरिंग सेमेस्टर परीक्षाओं का आयोजन 25 मई से शुरू हो सकता है। कोरोना वायरस को देखते हुए इंजीनियरिंग की सेमेस्टर परीक्षाएं ऑनलाइन मोड में आयोजित कराई जा सकती हैं। आपको बता दें कि कोरोना वायरस की दूसरी लहर की वजह से लगे लॉकडाउन के कारण सूबे के सभी इंजीनियरिंग कॉलेजों में सेमेस्टर परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया था।

विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस: गणित के 'गुण' से नर्सिंग की 'संपूर्ण', भारत आज भी इस नाइटिंगेल का कर्जदार
विज्ञापन



मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उच्च शिक्षा विभाग ने इंजीनियरिंग सेमेस्टर परीक्षाओं को 25 मई से शुरू करने की घोषणा की है। सूबे की सरकार पहले ही यह घोषणा कर चुकी है कि अन्ना यूनिवर्सिटी नवंबर/दिसंबर सेमेस्टर परीक्षाओं में फेल हुए विद्यार्थियों के लिए फिर से परीक्षाओं का आयोजन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-क्लैट 2021 : एलएलबी और एलएलएम में दाखिले के टेस्ट के लिए 15 मई तक करा सकेंगे पंजीकरण


यह भी घोषणा हुई है कि फिर से सेमेस्टर परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को अतिरिक्त परीक्षा शुल्क नहीं देना होगा। गौरतलब है कि कोरोना की दूसरी लहर की वजह से लगभग सभी राज्यों में स्कूल, कॉलेज और उच्च शिक्षण संस्थानों को फिर से बंद कर दिया गया है और परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है। नीट और जेईई समेत कई महत्वपूर्ण परीक्षाओं को भी कोरोना की वजह से स्थगित कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed