फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Supreme Court dismisses plea to add in-service quota seats of NEET super speciality 2021 surrendered by Tamil Nadu

Supreme Court: नीट सुपर स्पेशियलिटी मॉपअप राउंड में दोबारा भाग लेने के लिए दायर की गई याचिका खारिज

Thu, 23 Jun 2022 05:14 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Thu, 23 Jun 2022 05:14 PM IST
सार

9 मई, 2022 को तमिलनाडु की ओर से पेश हुए वकील ने शीर्ष अदालत को बताया था कि राज्य के इन-सर्विस कोटे की 92 अधूरी सीटों को इस साल अखिल भारतीय कोटा (AIQ) को सौंप दिया जाएगा।

विज्ञापन
Supreme Court dismisses plea to add in-service quota seats of NEET super speciality 2021 surrendered by Tamil Nadu
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : amar ujala

विस्तार

सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को छात्रों की उस याचिका पर विचार करने से इंकार कर दिया, जिसमें छात्रों ने नीट सुपर स्पेशियलिटी, 2021 की 92 इन सर्विस सीटों को नई सीटों के साथ जोड़ने की मांग की थी। यह सीटें तमिलनाडु राज्य द्वारा छोड़ी गई थी। छात्रों की मांग थी कि इन सीटों को सभी उम्मीदवारों को उपलब्ध कराया जाए भले ही वे पहले के राउंड में शामिल रहे हों।

विज्ञापन

जस्टिस सी टी रविकुमार और जस्टिस सुधांशु धूलिया की अवकाशकालीन पीठ ने मामले पर कहा कि शीर्ष अदालत ने नौ मई को सभी खाली/स्ट्रे/वैकेंट सुपर-स्पेशियलिटी सीटों के लिए मॉप-अप राउंड आयोजित कराने की अनुमति दी थी। हालांकि, कोर्ट ने कहा था कि इस प्रक्रिया में वे उम्मीदवार भाग नहीं ले सकेंगे जिन्होंने पहले के राउंड में भाग लिया हो। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पीठ ने कहा कि हम फैसले के खिलाफ नहीं जा सकते। जब कोई विशिष्ट निर्देश होता है, तो हम यह नहीं कर सकते। जब इस अदालत द्वारा कानून निर्धारित किया जाता है, तो अब केवल इसलिए कि आप फैसले के पक्षकार नहीं हैं। पीठ ने आगे कहा कि हमें नहीं लगता कि हमें इस अदालत द्वारा पारित आदेश के आलोक में याचिकाकर्ता द्वारा उठाए गए तर्कों के साथ आगे बढ़ना चाहिए। हमें यह बात मानने में कोई भी संकोच नहीं है कि याचिकाकर्ता ऐसी प्रार्थना करने का हकदार नहीं है। संक्षेप में, ऐसी रिट याचिका को विफल होना चाहिए और खारिज कर दिया जाना चाहिए।

विज्ञापन

बता दें कि पीठ कवियारसन एमपी और अन्य की ओर से दायर की गई याचिका पर सुनवाई कर रही थी। याचिकाकर्ता ने तमिलनाडु राज्य द्वारा छोड़ी गई नीट सुपर स्पेशियलिटी, 2021 की 92 इन सर्विस सीटों को नई सीटों के साथ जोड़ने और सभी उम्मीदवारों को इसमें भाग लेने देने की मांग की थी। दरअसल, 9 मई, 2022 को तमिलनाडु की ओर से पेश हुए वकील ने शीर्ष अदालत को बताया था कि राज्य के इन-सर्विस कोटे की 92 अधूरी सीटों को इस साल अखिल भारतीय कोटा (AIQ) को सौंप दिया जाएगा।

अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल ऐश्वर्या भाटी ने कहा था कि तमिलनाडु द्वारा AIQ को सरेंडर की गई 92  सुपर स्पेशियलिटी सीटों के तहत प्रवेश के लिए मॉप अप राउंड का आयोजन किया जाएगा। मामले पर शीर्ष अदालत ने कहा था कि सभी खाली/स्ट्रे/वैकेंट सुपर स्पेशियलिटी सीटों के लिए मॉप अप राउंड इस शर्त के अधीन आयोजित किया जाएगा कि कोई भी डॉक्टर जो पहले दौर में एक सीट पर शामिल हुआ है, वह मॉप अप राउंड में भाग लेने के लिए पात्र नहीं होगा। कोर्ट ने कहा था कि मॉप राउंड आयोजित किया जा रहा है, इसलिए प्रवेश पूरा करने के लिए समय का एक उपयुक्त विस्तार दिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed