फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Students from Classes 9 to 12 Invited to Join CBSE Podcasts and Social Media Content

CBSE: पॉडकास्ट-सोशल मीडिया सामग्री में सुनाई देगी विद्यार्थियों की आवाज; जानें किन छात्रों को मिलेगा मौका

Sat, 30 Aug 2025 12:52 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Sat, 30 Aug 2025 12:52 PM IST
सार

Digital Platforms: सीबीएसई ने संबद्ध स्कूलों से कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों को नामांकित करने को कहा है, ताकि उन्हें बोर्ड की पॉडकास्ट और सोशल मीडिया पहलों में शामिल किया जा सके।

विज्ञापन
Students from Classes 9 to 12 Invited to Join CBSE Podcasts and Social Media Content
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, CBSE - फोटो : X(@cbseindia29)

विस्तार

CBSE Students: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने अपने सभी स्कूलों से कहा है कि वे ऐसे छात्रों को चुनें जो बोर्ड की पॉडकास्ट और सोशल मीडिया गतिविधियों में भाग लेना चाहते हों। इसका मकसद यह है कि पढ़ाई और काउंसलिंग (जैसे पढ़ाई का तनाव, करियर गाइडेंस आदि) से जुड़ी जो डिजिटल सामग्री और पॉडकास्ट सीबीएसई बना रहा है, उसमें छात्रों की भी आवाज शामिल हो।

विज्ञापन

छात्रों की आवाज अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर

सीबीएसई ने बताया है कि बोर्ड पहले से ही अपनी इन-हाउस पॉडकास्ट और डिजिटल सामग्री तैयार कर रहा है, जिन्हें यूट्यूब जैसे सार्वजनिक प्लेटफॉर्म पर अपलोड किया जा रहा है। अब इन कार्यक्रमों को और ज्यादा छात्र-केंद्रित बनाने के लिए बोर्ड की योजना है कि छात्र छोटे-छोटे वीडियो, ऑडियो इंटरैक्शन, प्रशंसापत्र और वार्तालापों के जरिए अपनी भागीदारी दें।

कक्षा 9 से 12 के छात्रों को मौका

सर्कुलर के मुताबिक, संबद्ध स्कूलों से कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों को नामांकित करने के लिए कहा गया है। भागीदारी पूरी तरह स्वैच्छिक होगी और इसके लिए छात्र तथा उनके माता-पिता/अभिभावकों की लिखित सहमति जरूरी होगी। स्कूल इन सहमतियों को इकट्ठा कर सीबीएसई को आगे भेजेंगे।

10 दिन का समय

सीबीएसई ने कहा है कि इच्छुक स्कूल इस परिपत्र जारी होने की तिथि से 10 दिनों के भीतर नामांकित छात्रों के नाम और संक्षिप्त विवरण गूगल फॉर्म  https://forms.gle/oJbJaYPaYBb7ifjN9 के माध्यम से भेजें। यह अवसर पूरी तरह वैकल्पिक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed