लीक से हटकर कुछ करने वालों के पास कई विकल्प, बना सकते हैं बेहतर भविष्य
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेहतर भविष्य बनाने की चिंता हर किसी को होती है। मगर सबसे ज्यादा जरूरी है चुनाव करना कि आप किस क्षेत्र में कॅरियर बनाना चाहते हैं। इंटर पास करने के बाद अधिकांश छात्र इंजीनियरिंग, मेडिकल, बैंकिंग, सिविल जैसे क्षेत्रों में जाने की तैयारी करते हैं।
मगर लीक से हटकर कुछ करने वालों के पास भी बहुत से विकल्प हैं। एनआईओएस के चेयरमैन प्रो. चंद्रभूषण के अनुसार, छात्रों को कॅरियर का चुनाव करते वक्त नये विकल्पों पर भी ध्यान देना चाहिए। नये पाठ्यक्रमों का लगातार सृजन हो रहा है।
जानकारी होने पर आप पसंद का विषय चुन पाएंगे, जहां आपको कॅरियर एवं बोझ नहीं लगेंगे। बल्कि आपकी दिलचस्पी बढ़ेगी। कई ऐसे विकल्प हैं जिन पर कम ही चर्चा होती है। जबकि इनमें भविष्य की अपार संभावनाएं हैं। ऐसे ही कुछ विकल्पों के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।
ये हैं ऑप्शन
रुरल मैनेजमेंट :
हमारे देश की बड़ी आबादी आज भी गांवों में रहती है। जहां आज भी मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। ऐसे में सरकार, निजी संस्थाएं, एनजीओ ग्रामीण विकास को लेकर नई नई योजनाएं बनाती हैं। जिनके क्रियान्वयन के लिए ट्रेंड प्रोफेशनल की आवश्यकता पड़ती है। देश के कुछ विश्वविद्यालयों और संस्थानों में रुरल स्टडी से बैचलर और मास्टर डिग्री कोर्स कराए जाते हैं।
यू ट्यूबर :
देश और विदेश में कई ऐसे सेलेब्रिटी हैं, जो यू ट्यूब वीडियो के जरिये प्रसिद्ध हुए हैं। यदि आपमें टैलेंट है तो यू ट्यूब वीडियो से आप नाम और पैसा दोनों कमा सकते हैं। यू ट्यूब पर कूकिंग, डांस, सिंगिंग, पढ़ाई आदि से जुड़े कई वीडियो आपको देखने को मिल सकते हैं।
कृषि :
भारत में दो अलग अलग तरह की बातें सामने आती हैं। एक ओर भारत जहां कृषि प्रधान देश है। वहीं, दूसरी ओर देश में आज भी भूख से मौत होने की खबरें आती हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह कृषि में आधुनिक तकनीक का सही इस्तेमाल न होना साथ ही अधिकांश कृषकों का कम पढ़े लिखे होना भी है। जबकि कई ऐसी तकनीक और साधन हैं। जिसका उपयोग कर कृषि उपज को कई गुना बढ़ाया जा सकता है। जिन युवाओं को इस क्षेत्र में रुचि है। वह बैचलर इन एग्रीकल्चर, मास्टर इन एग्रीकल्चर जैसे कोर्स कर सकते हैं।
फिटनेस एक्सपर्ट :
लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ रही है। आज के दौर में आम लोग भी फिल्मी स्टार की तरह फिट दिखना चाहते हैं। साथ ही बीमारियों के बढ़ते प्रकोप की वजह से भी लोग इस ओर ध्यान देने लगे हैं। जिम ट्रेनर, योगा टीचर, डायटीशियन आदि की मांग लगातार बढ़ रही है। इस क्षेत्र में कॅरियर बनाने के लिए डिग्री, डिप्लोमा आदि से संबंधित कई कोर्स उपलब्ध हैं।
पेट ग्रूमिंग ( जानवरों की देखभाल) :
वर्तमान समय में पालतू जानवरों को लेकर लोगों का नजरिया बदल चुका है। एक समय था, जब घर का बचा हुआ खाना पालतू जानवरों जैसे कुत्ते बिल्ली को दे दिया जाता था। सिर्फ गाय, भैंस जैसे जानवरों के लिए अलग से चारा आदि की व्यवस्था होती थी। जिसमें विकल्प बहुत सीमित थे। लेकिन अब माहौल बदल चुका है। लोग पालतू जानवरों कुत्ते, बिल्ली के लिए अलग से खाना ही नहीं बल्कि जरूरी इस्तेमाल की चीजें लेते हैं। मार्केट में कुत्तों के लिए साबुन, शैंपू, पाउडर आदि भी उपलब्ध हैं। कई लोग अपने पालतू जानवर की बेहतर देखभाल के लिए एक्सपर्ट की राय पर ही भरोसा करते हैं। ऐसे में इस क्षेत्र में काम करने वालों की मांग लगातार बढ़ रही है।
कमेंट
कमेंट X