SSC CGL Tier II Final Result 2023: एसएससी सीजीएल टियर 2 फाइनल रिजल्ट जारी, ऐसे चेक करें कटऑफ
SSC CGL Tier II Final Result 2023: एसएससी ने संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (सीजीएल) 2023 का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
SSC CGL Tier II Result 2023: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (CGL Tier II) टियर- 2 2023 का फाइनल रिज्लट जारी कर दिया है। एसएससी सीजीएल परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर अपना परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं।
SSC CGL Tier II परीक्षा विवरण
एसएससी सीजीएल टियर II परीक्षा 26 और 27 अक्तूबर को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। परीक्षा की उत्तर कुंजी 31 अक्तूबर 2023 को जारी की गई थी। जबकि टियर 1 परीक्षा का रिजल्ट 19 सितंबर को जारी किया गया था।
SSC CGL Tier II ऐसे चेक करें रिजल्ट
-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
-
होमपेज पर एसएससी सीजीएल टियर II परिणाम अधिसूचना पर क्लिक करें।
-
अब परिणाम दस्तावेज स्क्रीन पर दिखाई देगा।
-
अपने विवरण के लिए परिणाम की जांच करें और एक प्रति डाउनलोड करें।
-
भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें
कमेंट
कमेंट X