फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Delhi ›   SSC Announces Exam Dates for Delhi Police JE and SI Paper I; Exams Scheduled in December

SSC: दिल्ली पुलिस जेई और एसआई पेपर-I की परीक्षा तिथि घोषित, दिसंबर में होंगे एग्जाम; देखें नोटिस

Tue, 11 Nov 2025 09:40 AM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Tue, 11 Nov 2025 09:40 AM IST
सार

SSC Delhi Police JE Exam: कर्मचारी चयन आयोग ने दिल्ली पुलिस जूनियर इंजीनियर और सब-इंस्पेक्टर परीक्षा 2025 के पेपर-I की तिथियों की घोषणा कर दी है। आयोग ने इस संबंध में आधिकारिक नोटिस जारी किया है, जिसमें परीक्षा की निर्धारित तिथियों और महत्वपूर्ण निर्देशों की जानकारी दी गई है। यहां देखें पूरी डिटेल

विज्ञापन
SSC Announces Exam Dates for Delhi Police JE and SI Paper I; Exams Scheduled in December
SSC - फोटो : ssc.gov.in.

विस्तार

SSC Exam Date: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने दिल्ली पुलिस में जूनियर इंजीनियर (JE) और सब-इंस्पेक्टर (SI) पदों के लिए पेपर-I परीक्षा की तिथियों की घोषणा कर दी है। उम्मीदवार जो इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जारी नोटिस देख सकते हैं।

विज्ञापन

किस तारीख पर होगी परीक्षा?

जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल) परीक्षा 2025 (पेपर-I) का आयोजन 3 दिसंबर से 6 दिसंबर 2025 तक किया जाएगा। वहीं, दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) परीक्षा 2025 (पेपर-I) में उप-निरीक्षक (SI) पद के लिए परीक्षा 9 दिसंबर से 12 दिसंबर 2025 तक आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन


SSC JE पेपर-I परीक्षा CBT (कंप्यूटर आधारित टेस्ट) मोड में होगी, जिसमें कुल 100 प्रश्न होंगे और यह 100 अंकों की होगी। परीक्षा की अवधि 2 घंटे की होगी। वहीं, दिल्ली पुलिस एसआई परीक्षा में 200 प्रश्न पूछे जाएंगे जो 200 अंकों के होंगे। इस पेपर की अवधि भी 2 घंटे की होगी, और प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग लागू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मचारी चयन आयोग सीपीओ के तहत कुल 3073 पदों को भरेगा, जबकि जेई भर्ती के तहत कुल 1340 पदों पर नियुक्ति करेगा। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।

ऐसे देखें परीक्षा तिथि

आधिकारिक नोटिस डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करें:

  • सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर उपलब्ध “SSC Exam Notice for JE, SI” लिंक पर क्लिक करें।
  • एक नई PDF फाइल खुलेगी, जिसमें परीक्षा तिथियों का विवरण दिया गया होगा।
  • इस फाइल को डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed