फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   some bjp Cm trying to remove pm modi from post.

'PM मोदी को हटाने की तैयारी में थे भाजपा के कुछ सीएम'

Sat, 12 Nov 2016 11:20 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो/ अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Sat, 12 Nov 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
some bjp Cm trying to remove pm modi from post.
modi

एक हजार और 500 के नोटों का प्रचलन बंद करने की काट खोजने में जुटी कांग्रेस अब एक नया किस्सा सामने लेकर आई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय केंद्र के इस फैसले को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपनी कुर्सी बचाने की मुहिम करार दे रहे हैं। किशोर का यह कहना है कि प्रधानमंत्री से भाजपा के कई मुख्यमंत्री नाराज हैं और वे प्रधानमंत्री को कुर्सी से हटाने की मुहिम में जुटे हुए थे।

विज्ञापन


यहां स्वराज आश्रम में मीडिया से मुखातिब किशोर ने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपनी कुर्सी बचाने को करोड़ों देशवासियों को आफत में डाल दिया। भाजपा के एक मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार में इतने डूबे हैं कि उनके यहां नोट पत्नी गिनती हैं। साथ ही नोट गिनने के लिए मशीनें तक उनके यहां लगी हैं।

विज्ञापन

सांसदों की खरीद-फरोख्त रोकने के लिए हुआ नोटबंदी का फैसला

some bjp Cm trying to remove pm modi from post.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।

पार्टी के ही कई वरिष्ठ नेताओं को किनारे करने की मुहिम से भाजपा के ही कुछ मुख्यमंत्री खासे नाराज थे। ये सभी भरोसेमंद सांसदों को साथ लेकर आगामी लोक सभा सत्र में मोदी को कुर्सी से हटाने की कोशिशों में लगे थे।

इसकी भनक लगने पर प्रधानमंत्री ने अचानक बड़े नोटों को बंद करने का ऐलान किया ताकि कोई भी सांसदों की खरीद फरोख्त न कर सके।

उपाध्याय ने कहा कि वह बृहस्पतिवार को दिल्ली में थे और यह बात उन्हें एक उच्चस्तर के खुफिया अधिकारी ने बताई है। किशोर के मुताबिक ऐसी क्या आपदा आ गई कि मोदी ने इतना बड़ा निर्णय लेने के लिए अपने मंत्रिमंडल तक को भरोसे में नहीं लिया।

पीएम पर आरबीआई गवर्नर के अतिक्रमण का आरोप

some bjp Cm trying to remove pm modi from post.
किशोर उपाध्याय - फोटो : file photo

प्रचलित किसी भी मुद्रा को प्रचलन से बाहर करने की घोषणा करने का अधिकार केवल रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर को ही है। मोदी ने आरबीआई गवर्नर के अधिकारों का अतिक्रमण किया।

प्रधानमंत्री ने लोकसभा चुनाव के वक्त 20 दिन के अंदर विदेशों से काला धन लाने का वादा किया था। वह ये वादा तो पूरा कर नहीं पाए। क्या दो हजार का नोट आने से काले धन को बढ़ावा नहीं मिलेगा?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed