12वीं के बाद सीधे कर सकते हैं इंटीग्रेटेड एमबीए, ये संस्थान दे रहा है मौका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज के प्रतियोगिता भरे माहौल में विद्यार्थी कम समय में ज्यादा कोर्स कर कौशल प्राप्त करना चाहते हैं। वैश्विक स्तर पर भी कुशल कामगार युवाओं की मांग बढ़ रही है। उद्योग की मांग के अनुसार, युवाओं को खुद को तैयार भी करना होगा। बिना समय गंवाए, खुद को पढ़ाई के साथ-साथ उद्योग के लिए तैयार भी करना होगा।
इसी जरूरत को देखते हुए शारदा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में एक नया पाठ्यक्रम शुरू किया गया है। इसका नाम है 'इंटीग्रेटिड एमबीए'। पांच वर्ष की समयसीमा वाले इस पाठ्यक्रम में 12वीं कक्षा के बाद ही दाखिला लिया जा सकता है। इस पाठ्यक्रम में विद्यार्थियों को बीबीए और एमबीए दोनों की डिग्री मिलेगी। आगे पढ़ें कोर्स के बारे में पूरी जानकारी..
अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी से संबद्ध यह पाठ्यक्रम इस तरह से बनाया गया है, जिससे विद्यार्थियों में प्रबंध कौशल और ज्ञान की बढ़ोतरी की जा सके। साथ ही वास्तविक जीवन की परियोजनाएं और व्यवहारिक अनुभव की मदद से विद्यार्थियों को तैयार किया जा सके। शारदा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के हिंदुस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड कंप्यूटर स्टडीज (https://himcs.edu.in/) में यह पाठ्यक्रम कराया जा रहा है।
विदेश भ्रमण के साथ मिलेंगे ये मौके
- यह उद्योग उन्मुख उन्नत पाठ्यक्रम है, जिसमें चुनी हुई विशेषज्ञता के माध्यम से अनुकूलन पाठयक्रम तैयार किया गया है।
- एक साल की उद्योग आधारित इंटर्नशिप का मौका।
- फ्रेंच या जर्मन भाषा में से किसी एक को सीखने का मौका।
- पर्सनालिटी डेवलपमेंट प्रोग्राम के अलावा कई शैक्षिक भ्रमण और एक विदेश भ्रमण का मौका मिलेगा।
- प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों से प्रशिक्षित फैकल्टी, विषय विशेषज्ञ, उद्योग विशेषज्ञ, अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालयों की फैकल्टी से सीखने का मौका।
- अच्छे पैकेज पर प्लेसमेंट।
- 700 से ज्यादा एल्यूमिनाई से मिलने का मौका।
- मेरिट के आधार पर स्कॉलरशिप भी मिल सकेगी।
ऐसा होगा पाठ्यक्रम
यह पाठ्यक्रम सेमेस्टर वार होगा। 5 वर्षों में 10 सेमेस्टर होंगे। पाठ्यक्रम के दौरान बेहतर समझ के लिए औद्योगिक प्रशिक्षण और शैक्षिक भम्रण के जरिए व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके अलावा व्याख्यान, प्रयोग और संगोष्ठियों के जरिए विषय को अच्छे तरीके से पढ़ाया जाएगा।
कैसे होगा प्रवेश, क्या चाहिए योग्यता
इंटीग्रेटेड एमबीए में दाखिला लेने के लिए प्रवेश परीक्षा देनी होगी। वही विद्यार्थी इस परीक्षा में बैठ सकते हैं, जिन्होंने 12वीं में 50 प्रतिशत या इससे अधिक अंक प्राप्त किए हों। वहीं, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए 5 प्रतिशत की छूट दी गई है।
अगर आप प्रबंधन में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं तो यह आपके लिए एक बेहतर पाठ्यक्रम है।
कमेंट
कमेंट X