फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   School Closed: Check Full List of States Where Schools Remain Shut Due to Heavy Rain and Floods

School Closed Today: देश के कई शहरों में बारिश! जानिए आज कहां-कहां बंद हैं स्कूल, यहां देखें पूरी लिस्ट

Mon, 01 Sep 2025 06:33 AM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Mon, 01 Sep 2025 06:33 AM IST
सार

School Holiday: भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन के कारण कई राज्यों में 1 सितंबर को स्कूल बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं। पंजाब, जम्मू, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश के कई जिलों में छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए छुट्टी घोषित की गई है।

विज्ञापन
School Closed: Check Full List of States Where Schools Remain Shut Due to Heavy Rain and Floods
छुट्टी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
loader

विस्तार

School Closed on 1 September: देश के कई राज्यों में लगातार हो रही भारी बारिश और बाढ़ के हालात ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए पंजाब, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश के कई जिलों में प्रशासन ने स्कूल बंद रखने का फैसला किया है। अलग-अलग राज्यों में जारी आदेशों के अनुसार, कहीं 1 सितंबर को तो कहीं 3 सितंबर तक स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है।

विज्ञापन

यूपी के पीलीभीत, बरेली और एटा में स्कूलों की छुट्टी

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में पिछले चार दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। शहर के कई इलाके पानी में डूब गए हैं। हालात को देखते हुए जिलाधिकारी ने सोमवार, 1 और 2 सितंबर को कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल बंद रखने का आदेश दिया है। आदेश का अनुपालन कराने की जिम्मेदारी बीएसए को दी गई है।

बारिश के कारण में बरेली में आठवीं तक के स्कूलों में सोमवार को छुट्टी कर दी गई। रविवार को एटा में हुई लगातार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। जलभराव और खराब मौसम को देखते हुए जिलाधिकारी के आदेश पर जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. इंद्रजीत ने सभी माध्यमिक और अन्य बोर्ड के स्कूलों को 1 सितंबर 2025 को बंद रखने के निर्देश दिए हैं।

अल्मोड़ा में 1 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनवाड़ी बंद

भारतीय मौसम विभाग (IMD) देहरादून ने रविवार दोपहर 31 अगस्त को भारी से बहुत भारी बारिश के साथ बिजली गिरने की चेतावनी जारी की। मौसम विभाग के अनुसार देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, चंपावत और ऊधम सिंह नगर जिलों में भारी बारिश की संभावना है।

इस चेतावनी को देखते हुए अल्मोड़ा जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। जिले के सभी सरकारी, अर्ध-सरकारी और प्राइवेट स्कूल (कक्षा 1 से 12 तक) और सभी आंगनवाड़ी केंद्र 1 सितंबर, 2025 को बंद रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

जम्मू में 1 सितंबर को स्कूल बंद

भारी मानसून और भूस्खलन के चलते जम्मू डिवीजन के सभी सरकारी और निजी स्कूलों को सोमवार, 1 सितंबर को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, मध्य अगस्त से ही जम्मू के पहाड़ी इलाकों में बादल फटने और फ्लैश फ्लड की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिसकी वजह से सुरक्षा को देखते हुए यह कदम उठाया गया है।

हिमाचल प्रदेश में भी स्कूलों की छुट्टी

हिमाचल प्रदेश में भी खराब मौसम और भारी बारिश का असर देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने 1 सितंबर को भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। इसी को देखते हुए शिमला, सोलन, सिरमौर, बिलासपुर, चंबा, कांगड़ा, लाहाैल-स्पीति, मंडी, ऊना, हमीरपुर और कुल्लू व मनाली सब-डिवीजन में सभी शिक्षण संस्थानों में सोमवार को छुट्टी घोषित कर दी गई है।

विज्ञापन

पंजाब में तीन सितंबर तक सभी स्कूल बंद

पंजाब इस समय बाढ़ और लगातार हो रही बारिश से जूझ रहा है। हालात को देखते हुए राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए सभी सरकारी और निजी स्कूलों को 3 सितंबर 2025 तक बंद रखने का आदेश जारी कर दिया है। इससे पहले सरकार ने 27 से 30 अगस्त तक ही स्कूलों की छुट्टी घोषित की थी, लेकिन हालात बिगड़ने के चलते छुट्टियों की अवधि बढ़ा दी गई है। यहां क्लिक करके पढ़ें...

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed