फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Scholarship scheme for minority girl students, Begum hazrat mahal scholarships for school students

3.15 लाख छात्राओं को मिलेगी छात्रवृत्ति, जानें क्या है योजना

Thu, 16 Jan 2020 05:02 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया Updated Thu, 16 Jan 2020 05:02 PM IST
विज्ञापन
Scholarship scheme for minority girl students, Begum hazrat mahal scholarships for school students
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pexels.com

केंद्र सरकार 3.15 लाख छात्राओं को छात्रवृत्ति देने की योजना बना रही है। इसे इसी वित्त वर्ष से लागू किया जाएगा। केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने ये जानकारी दी है।

विज्ञापन


मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि 'मौजूदा वित्त वर्ष में आर्थिक रूप से कमजोर अल्पसंख्यक परिवारों की 3.15 लाख स्कूली छात्राओं को छात्रवृत्ति दी जाएगी। गुरु नानक देव जी की 550वी जयंती और 150वी गांधी जयंती के अवसर पर मौलाना आजाद एजुकेशन फाउंडेशन द्वारा 2020 में अल्पसंख्यक बच्चियों के शैक्षिक सशक्तिकरण की दिशा में कदम उठाते हुए, आर्थिक रूप से कमजोर 3 लाख 15 हजार बच्चियों को "बेगम हजरत महल छात्रवृत्ति" दी जा रही है।'
विज्ञापन


ये भी पढ़ें  : किस देश का पासपोर्ट है सबसे ताकतवर, लगातार घटी भारत की रैंकिंग, जानें किस स्थान पर पाकिस्तान
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी मौलाना आजाद एजुकेशन फाउंडेशन की प्रशासकीय इकाई की 122वी और सामान्य इकाई की 72वीं बैठक में शामिल हुए थे। उन्होंने इसकी अध्यक्षता की। इसके बाद उन्होंने कहा कि बैठक में ‘गरीब नवाज रोजगार योजना’, 'हुनर हाट', 'बेगम हजरत महल स्कॉलरशिप' आदि योजनाओं की समीक्षा की गई।

ये भी पढ़ें  : दुनिया का पहला यात्री विमान: कब भरी थी उड़ान, कितना था किराया, किसने खरीदा था पहला टिकट

इस समीक्षा के बाद ये फैसला लिया गया है। हालांकि अब तक ये नहीं बताया गया है कि इस छात्रवृत्ति के लिए आवेदन की प्रक्रिया कब से शुरू होगी। छात्रवृत्ति पाने की निर्धारित योग्यताएं क्या होंगी? ये सभी चीजें बेगम हजरत महल छात्रवृत्ति योजना के तहत निर्धारित होंगी। इस योजना की पूरी जानकारी आपको आधिकारिक वेबसाइट पर मिल जाएगी।

बेगम हजरत महल छात्रवृत्ति योजना के बारे में पूरी जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed