{"_id":"5d048e038ebc3e674d41bdce","slug":"sahitya-puraskar-date-and-time","type":"story","status":"publish","title_hn":"साहित्य अकादमी के तीन सदस्यीय निर्णायक मंडल ने किया चयन","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
साहित्य अकादमी के तीन सदस्यीय निर्णायक मंडल ने किया चयन
Sat, 15 Jun 2019 11:49 AM IST
Garima Garg
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Garima Garg
Updated Sat, 15 Jun 2019 11:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साहित्य अकादमी ने शुक्रवार को 22 बच्चों को बाल और 23 लेखकों को युवा साहित्य पुरस्कार देने की घोषणा की। अध्यक्ष प्रो. चंद्रशेखर कंबार की अध्यक्षता वाले कार्यकारी मंडल की बैठक में पुरस्कारों का चयन किया गया। पुरस्कार में एक उत्कीर्ण ताम्र फलक तथा 50 हजार रुपये का चेक दिए जाएंगे।
विज्ञापन
अकादमी सचिव डॉ. के. श्रीनिवासराव के मुताबिक, बाल साहित्य पुरस्कार के लिए 22 अलग भाषाओं की पुस्तकें चुनी गई हैं। तीन सदस्यीय निर्णायक मंडल ने 6 समग्र योगदान, 5 कहानियां, 5 कविताएं, 3 उपन्यास, एक इतिहास, एक नाटक और एक लोककथा की पुस्तक को चुना है। कार्यकारी मंडल ने निर्णायकों के बहुमत अथवा सर्वसम्मति के आधार पर चयनित पुस्तकों को स्वीकृत किया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि युवा पुरस्कार के लिए चुनी गई कृतियों में 11 कविता, 6 कहानी, 5 उपन्यास और 1 साहित्यिक आलोचना शामिल हैं। कविता में रुजब मुशाहारी (बोडो), अनुज लुगुन (हिंदी), सागर नाजिऱ (कश्मीरी), अनुजा अकथुट्टु (मलयालम), जितेन ओइनांबा (मणिपुरी), सुशील कुमार शिंदे (मराठी), करन बिराहा (नेपाली), युवराज भट्टराई (संस्कृत), गुहिराम किस्कू (संताली), किरन परयाणी अनमोल (सिंधी) और सबरीनाथन (तमिल) को चुना गया। कहानी के लिए संजीब पॉल डेका (असमिया), सुनील कुमार (डोगरी), तनुज सोलंकी (अंग्रेजी), अजय सोनी (गुजराती), हेमंत अइया (कोंकणी) और कीर्ति परिहार (राजस्थानी) को चुना गया। उपन्यास के लिए मोमिता (बाङ्ला), फकीर (श्रीधर बनवासी जी.सी.) (कन्नड), यदविंदर सिंह संधू (पंजाबी), गड्डम मोहन राव (तेलुगु) और सलाम अब्दुस समद (उर्दू) चुने गए। साहित्यिक आलोचना के लिए शिशिरा बेहेरा (ओडिया) चयनित हुए। बाल और युवा दोनों श्रेणियों में मैथिली भाषा के पुरस्कार की घोषणा नहीं की गई है।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X