RBSE Rajasthan Board Result 2019: कक्षा 10वीं के परिणाम घोषित, यहां से करें चेक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपको बता दें कि इस साल कक्षा 10वीं की परीक्षा में 11 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं उपस्थित हुए थे। यह परीक्षा 14 मार्च से 27 मार्च तक राज्य भर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी। अपने परीक्षा परिणाम को देखने का का तरीका, जरूरी वेबसाइट्स और पास प्रतिशत की जानकारी आगे पढें..
ऐसे करें कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम को डाउनलोड-
चरण 1: सबसे पहले राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajresults.nic.in पर जाएं।
चरण 2: होमपेज पर RBSE 10th Result 2019 ’पर क्लिक करें।
चरण 3: अपना रोल नंबर दर्ज करें।
चरण 4: सबमिट करें और RBSE 10वीं परिणाम 2019 पर क्लिक करें।
चरण 5: परिणाम डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट संभालकर रख लें।
इस बार की 10वीं बोर्ड की परीक्षा में कुल 79.85 फीसदी छात्र-छात्राएं सफल हुए हैं। छात्राओं ने बाजी मारी है। छात्राओं की सफलता का प्रतिशत छात्रों से ज्यादा है। इस बार जहां छात्राओं का पास प्रतिशत 80.35 फीसदी रहा, वहीं छात्रों का पास प्रतिशत 79.45 फीसदी रहा।
इन वेबसाइट्स पर देख सकते हैं परिणाम
- rajresults.nic.in
- rajeduboard.rajasthan.gov.in
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
राजस्थान में निजी स्कूलों की फीस को लेकर शिक्षा मंत्री ने क्या कहा? जानने के लिए यहां क्लिक करें।
शिक्षा की खबरों के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरी की खबरों के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X