राजस्थान में निजी स्कूलों की फीस को लेकर शिक्षा मंत्री ने कही ये बड़ी बात, अभिभावकों को होगी राहत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निजी स्कूलों में साल दर साल बढ़ती फीस से हर अभिभावक परेशान है। हालांकि कुछ जगहों पर फीस को लेकर स्कूलों की मनमानी पर लगाम लगाने की कवायद शुरू हुई है। राजस्थान भी इसमें शामिल हो सकता है।
राजस्थान के शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने सोमवार को कहा है कि वह निजी स्कूलों की फीस के लिए राज्य में लागू वर्तमान कानून को बदलकर नया कानून लाएंगे। ताकि अपने फायदे के लिए स्कूलों की मनमानी के कारण अभिभावकों को ज्यादा परेशानी का सामना न करना पड़े।
राजस्थान बोर्ड के कर्मचारियों को भी बड़ा तोहफा
सिर्फ निजी ही नहीं, डोटासरा ने राजस्थान बोर्ड के कर्मचारियों के लिए भी बड़ी घोषणा की है। उन्होंने ऐलान किया है कि अब राजस्थान बोर्ड के कर्मचारियों को सप्ताह में 6 की जगह सिर्फ 5 दिन ही काम करना होगा। इस संबंध में डोटासरा ने अपने ट्विटर हैंडल पर ट्वीट करते हुए लिखा भी है कि कर्मचारी काफी समय से इसकी मांग कर रहे थे।
बता दें कि गोविंद सिंह डोटासरा सोमवार को राजस्थान बोर्ड की 10वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे की घोषणा करने कार्यालय पहुंचे थे। यहीं उन्होंने ये दोनों घोषणाएं कीं।
10वीं के नतीजे सोमवार, 3 जून 2019 को शाम 4 बजे घोषित किए गए हैं।
नतीजों के बारे में जानने के लिए यहां क्लिक करें।
नतीजे डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।
शिक्षा की खबरों के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरी की खबरों के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X