Rajasthan Pre-D El Ed 2023: राजस्थान प्री-डीएलएड परीक्षा का कार्यक्रम जारी, ऐसे करें चेक
Rajasthan Pre-D.El.Ed 2023: समन्वयक कार्यालय, प्री डीएलएड एवं रजिस्टर, शिक्षा विभाग ने राजस्थान प्री-डीएलएड 2023 के लिए परीक्षा तिथि जारी कर दी गई है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे समन्वयक कार्यालय की आधिकारिक वेबसाइट panjiakpredeled.in के माध्यम से परीक्षा तिथि की जांच कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Rajasthan Pre-D.El.Ed 2023 Exam Date : समन्वयक कार्यालय, प्री डीएलएड एवं रजिस्टर, शिक्षा विभाग ने राजस्थान प्री-डीएलएड 2023 के लिए परीक्षा तिथि जारी कर दी गई है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे समन्वयक कार्यालय की आधिकारिक वेबसाइट panjiakpredeled.in के माध्यम से परीक्षा तिथि की जांच कर सकते हैं।
परीक्षा विवरण
राजस्थान प्री-डीएलएड परीक्षा 28 अगस्त 2023 को एक ही पाली में दोपहर 02 बजे से शाम 05 बजे तक आयोजित की जाएगी। प्रवेश परीक्षा डी एल एड (सामान्य) और डी एल एड संस्कृत (पहले बीएसटीसी के नाम से जाना जाता था) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए है। परीक्षा में मानसिक क्षमता, राजस्थान की सामान्य जागरूकता, शिक्षण योग्यता, भाषा क्षमता में अंग्रेजी, संस्कृत और हिंदी शामिल होगी।
आयु सीमा
राजस्थान प्री-डीएलएड पंजीकरण प्रक्रिया 10 जुलाई को शुरू हुई थी और 30 जुलाई, 2023 को समाप्त होगी। उम्मीदवार जो 1 जुलाई, 2023 को 28 वर्ष से अधिक नहीं है, वह परीक्षा के लिए आवेदन कर सकता है। विधवाओं, तलाकशुदा और परित्यक्ता महिलाओं के लिए कोई आयु सीमा नहीं है। अन्य आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए, आयु सीमा में छूट राजस्थान सरकार के नियमों के अनुसार लागू होगी।
एक पेपर देने वाले उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शुल्क 450 है, जबकि दोनों पेपर देने वालों के लिए 500 रुपये का शुल्क लागू है। भुगतान क्रेडिट कार्ड/डेबिट कार्ड/नेट बैंकिंग और यूपीआई के माध्यम से करना होगा।
कमेंट
कमेंट X