{"_id":"608e8d678ebc3e82aa0ebd1e","slug":"rajasthan-ptet-2021-exam-postponed-check-details-at-ptet-in","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: कोरोना वायरस की वजह से पीटीईटी परीक्षा 2021 स्थगित","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
राजस्थान: कोरोना वायरस की वजह से पीटीईटी परीक्षा 2021 स्थगित
Sun, 02 May 2021 05:00 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Sun, 02 May 2021 05:00 PM IST
सार
कोरोना वायरस की वजह से राजस्थान पीटीईटी परीक्षा 2021 स्थगित कर दी गई है।
विज्ञापन
विमान (फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना वायरस की वजह से राजस्थान पीटीईटी परीक्षा 2021 स्थगित कर दी गई है। यह परीक्षा 16 मई को आयोजित की जानी थी लेकिन देशभर में कोरोना वायरस की दूसरी लहर के चलते संक्रमित मरीजों की संख्या में वृद्धि के कारण इस परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है। सरकारी डूंगर कॉलेज, बीकानेर ने पीटीईटी 2021 परीक्षा को स्थगित किया है। इसे लेकर आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई है। अभी इस परीक्षा की संशोधित तारीख की घोषणा नहीं की गई है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-त्रिपुरा बोर्ड परीक्षा 2021: कोरोना के कारण दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षा स्थगित
विज्ञापन
अभ्यर्थी परीक्षा की नई तारीख की जानकारी के लिए नियमित तौर पर ऑफिशियल वेबसाइट चेक करते रहें। आधिकारिक वेबसाइट ptet.in है। राजस्थान पीटीईटी परीक्षा राज्य स्तरीय बीएड प्रवेश परीक्षा है। इस परीक्षा को पास करने के बाद ही अभ्यर्थी बीएड पाठ्यक्रम में प्रवेश लेते हैं। इस परीक्षा को पास करने वाले अभ्यर्थी बीएड, बीए बीएड और बीएससी बीएड पाठ्यक्रमों में दाखिला पाते हैं। इस परीक्षा का आयोजन डूंगर कॉलेज बीकानेर द्वारा किया जाता है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-सीबीएसई: इस मार्किंग स्कीम के आधार पर पास होंगे 10वीं के छात्र, 20 जून तक घोषित होगा रिजल्ट
इस साल सूबे के 4.5 लाख अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है। राजस्थान पीटीईटी 2021 परीक्षा के तहत दिए जाने वाले पाठ्यक्रम चार साल की अवधि के हैं। इस एंट्रेंस एग्जाम के बाद उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवारों की एक मेरिट सूची घोषित की जाएगी।
कमेंट
कमेंट X