Rajasthan Budget 2022: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज बुधवार 23 फरवरी, 2022 को विधानसभा में बजट 2022 पेश किया। इस बजट में उन्होंने वर्ष के लिए विभिन्न घोषनाएं की। मुख्यमंत्री ने अपने बजट में शिक्षा और सरकारी भर्ती के लिए भी कई अहम घोषणाएं की। राज्य में विभिन्न स्कूल कॉलेजों के निर्माण से लेकर 1 लाख सरकारी नौकरी, यह सभी बातें सीएम गहलोत ने अपने बजट भाषण में बताई। अमर उजाला आपको बता रहा है सीएम के बजट में शिक्षा और रोजगार क्षेत्र के लिए घोषणाओं के बारे में...
{"_id":"621625a78708b9043715c558","slug":"rajasthan-budget-2022-cm-ashok-gehlot-promised-1-lakh-jobs-new-schools-and-colleges-to-be-opened","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Budget 2022: सीएम गहलोत ने शिक्षा और रोजगार जगत के लिए खोला पिटारा, जानें बजट के बड़े एलान","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Rajasthan Budget 2022: सीएम गहलोत ने शिक्षा और रोजगार जगत के लिए खोला पिटारा, जानें बजट के बड़े एलान
Wed, 23 Feb 2022 05:49 PM IST
सुभाष कुमार
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुभाष कुमार
Updated Wed, 23 Feb 2022 05:49 PM IST
सार
Rajasthan Budget 2022: मुख्यमंत्री ने अपने बजट अभिभाषण में रीट परीक्षा को लेकर भी घोषणा की। उन्होंने बताया कि रद्द की गई रीट परीक्षा का आयोजन जुलाई महीने में किया जाएगा।
विज्ञापन
Rajasthan Budget 2022
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Rajasthan Budget 2022
- फोटो : Social Media
Rajasthan Budget 2022: शिक्षा क्षेत्र के लिए अहम घोषणाएं
- 36 कन्या महाविद्यालय खोलने की घोषणा।
- सभी सेकेंडरी स्कूल, सीनियर सेकेंडरी स्कूल में क्रमोन्नत होंगे ।
- इंग्लिश मीडियम स्कूलों के लिए अलग से कैडर बनेगा।
- 2000 इंग्लिश मीडियम स्कूल खोले जाएंगे।
- 18 जिलों में नर्सिंग कॉलेज खुलेंगे।
- जयपुर कोटा और बीकानेर मेडिकल कॉलेज में पीजी छात्रावास खुलेंगे।
- बीकानेर, भरतपुर और कोटा में विज्ञान केंद्र स्थापित होंगे।
Rajasthan Budget 2022
- फोटो : Social Media
Rajasthan Budget 2022: रोजगार क्षेत्र के लिए अहम घोषणाएं
- एक लाख नई भर्तियों की घोषणा।
- 10,000 अंग्रेजी माध्यम के शिक्षकों की भर्ती होगी।
- पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 500 पर्यटक मित्रों की भर्ती होगी।
- सीआईएसएफ की तर्ज पर राज्य में आरआईएसएफ का गठन किया जाएगा, दो हजार कर्मियों की भर्ती होगी।
- किसी अन्य राज्य में नौकरी कर रहे हैं पदक विजेता खिलाड़ी को राजस्थान में नियुक्ति देने का प्रावधान होगा।
- भर्ती परीक्षाओं में नकल को रोकने के लिए एसओजी में एंटी चीटिंग सेल का गठन होगा।
- 200 नए खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की भर्ती होगी।
- इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना की घोषणा, प्रति वर्ष 100 दिवस का रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Rajasthan Budget 2022
- फोटो : Social Media
Rajasthan Budget 2022: रीट को लेकर भी घोषणा
मुख्यमंत्री ने अपने बजट अभिभाषण में रीट परीक्षा को लेकर भी घोषणा की। उन्होंने बताया कि रद्द की गई रीट परीक्षा का आयोजन जुलाई महीने में किया जाएगा। इसके लिए सीटों की संख्या भी 32 हजार से बढ़ाकर 62 हजार कर दी गई है। वहीं, जिन उम्मीदवारों ने पहले इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, उन्हें दोबारा आवेदन शुल्क नहीं जमा करना पड़ेगा।
विज्ञापन
Rajasthan Budget 2022
- फोटो : Social Media
Rajasthan Budget 2022: अल्पसंख्यकों और दिव्यांगों के कल्याण हेतु भी घोषणाएं
- 500 मदरसों में स्मार्ट क्लास रूम बनेंगे।
- 7 अल्पसंख्यक बालक-बालिका आवासीय भवन बनेंगे।
- सावित्रीबाई फुले वाचनालय खुलेंगे, 15000 छात्रों को कोचिंग दी जाएगी।
- दिव्यांगों के लिए जामडोली में बाबा आमटे विश्वविद्यालय बनेगा।
- जोधपुर में जनजातीय आवासीय विद्यालय की स्थापना होगी।
- बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए बालिका विद्यालयों को क्रमोन्नत किया जाएगा।
- बालिका शिक्षा की बढ़ोतरी के लिए प्रदेश में सावित्रीबाई बालिका छात्रावास खोले जाएंगे।
कमेंट
कमेंट X