{"_id":"62a48fb48747d22710243609","slug":"qs-world-university-rankings-2023-event-in-chandigarh-university-how-to-watch-full-program","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यक्रम: चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में हुआ क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग-2023, आप इस तरह देख सकते हैं पूरा कार्यक्रम","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
कार्यक्रम: चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में हुआ क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग-2023, आप इस तरह देख सकते हैं पूरा कार्यक्रम
Sat, 11 Jun 2022 06:21 PM IST
कुमार संभव
Media Solutions Initiative
Media Solutions Initiative
Published by: कुमार संभव
Updated Sat, 11 Jun 2022 06:21 PM IST
सार
यह आयोजन इस बात को ध्यान में रखते हुए काफी महत्वपूर्ण था कि इस तरह की प्रतिष्ठित ग्लोबल रैंकिंग भारत में शुरू की गई। साथ ही, भारतीय उच्च शिक्षण संस्थानों के प्रदर्शन का जिक्र भी इस रैंकिंग में किया गया।
विज्ञापन
Chandigarh University
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में बुधवार (8 जून) को दोपहर 12 बजे क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2023 के वैश्विक लॉन्च का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय परिसर में ही हुआ।
विज्ञापन
इस समारोह में क्यूएस-क्वाक्वेरेली साइमंड्स (QS-Quacquarelli Symonds) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नुंजियो क्वाक्वेरेली (Nunzio Quacquarelli) ने क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग (QS World University Rankings) जारी की, जो विश्वविद्यालय रैंकिंग का वार्षिक प्रकाशन था। इसमें विश्व की सभी कॉलेजों-यूनिवर्सिटीज और विषयों की रैंकिंग शामिल की गई और यह दुनिया में सबसे अधिक पढ़ी जाने वाली विश्वविद्यालय रैंकिंग प्रकाशन में से एक थी।
विज्ञापन
यह आयोजन इस बात को ध्यान में रखते हुए काफी महत्वपूर्ण था कि इस तरह की प्रतिष्ठित ग्लोबल रैंकिंग भारत में शुरू की गई। साथ ही, भारतीय उच्च शिक्षण संस्थानों के प्रदर्शन का जिक्र भी इस रैंकिंग में किया गया।
विज्ञापन
इस कार्यक्रम के समय और दुनिया भर के दर्शकों को ध्यान में रखते हुए मीडिया को एक वीडियो लिंक दिया गया, जिसका इस्तेमाल करके मीडिया हाउस ने इस कार्यक्रम का लाइव स्ट्रीम भी किया।
कमेंट
कमेंट X