फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   QS Executive MBA Ranking: IIM Bangalore Among World Top 50 Business Schools; Seven Indian Institutes Featured

QS Executive MBA Ranking: IIM बंगलूरू विश्व के शीर्ष 50 बिजनेस स्कूलों में शुमार; सात भारतीय संस्थान भी शामिल

Thu, 01 May 2025 07:35 AM IST
शिवम गर्ग अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: शिवम गर्ग Updated Thu, 01 May 2025 07:35 AM IST
सार

QS Executive MBA Ranking 2025: आईआईएम बंगलूरू को दुनिया के 50 सर्वश्रेष्ठ बिजनेस स्कूलों में जगह मिली है। हालांकि पिछले साल से संस्थान की रैंकिंग नौ अंक गिरी है। 2024 में आईआईएम बंगलूरू की 41वीं रैंक थी।

विज्ञापन
QS Executive MBA Ranking: IIM Bangalore Among World Top 50 Business Schools; Seven Indian Institutes Featured
IIM Bangalore - फोटो : एएनआई

विस्तार

QS Executive MBA Ranking 2025: आईआईएम बंगलूरू को दुनिया के 50 सर्वश्रेष्ठ बिजनेस स्कूलों में जगह मिली है। हालांकि पिछले साल से संस्थान की रैंकिंग नौ अंक गिरी है। 2024 में आईआईएम बंगलूरू की 41वीं रैंक थी। इस वर्ष आईआईएम कोझीकोड की रैंकिंग एक अंक सुधारी है। लंदन में बुधवार को क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी की एग्जीक्यूटिव रैंकिंग 2025 जारी हुई। इसमें सात भारतीय बिजनेस स्कूलों को जगह मिली है। खास बात है कि टॉप 200 में छह भारतीय संस्थान हैं।

विज्ञापन


टॉप-5 में ऑक्सफोर्ड बिजनेस स्कूल पहले, एचईसी दूसरे, आईईएसई बिजनेस स्कूल तीसरे, एमआईटी चौथे व लंदन बिजनेस स्कूल पांचवें स्थान पर है। क्यूएस के अध्यक्ष नुन्निजयो क्वाक्वेरेली ने कहा कि भारत की उच्च शिक्षा प्रणाली का विकास जारी है। इस रैंकिंग में भारत व चीन स्कूलों की संख्या एक समान है। शीर्ष 200 में ऑस्ट्रेलिया के बराबर प्रविष्टियां (आवेदन पत्र ) दर्ज हुई हैं। भारतीय शिक्षा प्रणाली लगातार वैश्विक चुनौतियों को देखते हुए व्यावसायिक परिदृश्य के आधार पर पाठ्यक्रम और छात्रों को तैयार कर रही है। इसमें पार-सांस्कृतिक क्षमता पहले से अधिक महत्वपूर्ण है। अंतरराष्ट्रीय विविधता, मजबूत करियर परिणामों और उच्च क्षमता वाले समूहों को प्राथमिकता देना जारी रखना होगा। यह भारत के अग्रणी बिजनेस स्कूलों की ताकत, विविधता व  प्रतिस्पर्धात्मकता को दिखाता है। एग्जीक्यूटिव एमबीए रैंकिंग में 50 देशों के 233 शीर्ष एग्जीक्यूटिव एमबीए प्रोग्राम शामिल हैं।

विज्ञापन

करियर आउटकम में आईआईएम बंगलूरू दुनिया के सर्वश्रेष्ठ 25 में

देश में एग्जीक्यूटिव एमबीए प्रोग्राम की सर्वश्रेष्ठ पढ़ाई आईआईएम बंगलूरू में करवाई जाती है। हालांकि पिछले साल की तुलना में नौ पायदान की गिरावट के साथ 50वें स्थान पर है। यह करियर परिणामों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करता है। इस प्रकार उक्त संस्थान दुनिया के 25 सर्वश्रेष्ठ बिजनेस स्कूलों में से एक है। कोई अन्य भारतीय बिजनेस स्कूल शीर्ष 100 में नहीं है। उधर, भारतीय प्रबंधन संस्थान, गाजियाबाद और वॉक्सेन स्कूल ऑफ बिजनेस दोनों वेतन वृद्धि संकेतक में उत्कृष्ट हैं, जो इस क्षेत्र में दुनिया में शीर्ष 17 में स्थान पर हैं। इसके अलावा गोवा प्रबंधन संस्थान पहली बार इसमें शामिल है।

4 बिजनेस स्कूलों की रैंकिंग गिरी  

इस वर्ष की रैंकिंग में सात भारतीय स्कूल शामिल हैं, जबकि 2024 में छह थे। इस वर्ष चार बिजनेस स्कूलों की रैंकिंग में गिरावट तो एक की रैंकिंग में सुधार हुआ है। वहीं आईआईएम ने पिछले वर्ष की तरह अपनी स्थिति बनाए रखी है। गोवा इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट ने पहली बार प्रवेश किया है।

भारतीय बिजनेस स्कूलों की रैंकिंग 2025

 

संस्थान का नाम रैंकिंग 2025 रैंकिंग 2024
IIM बंगलूरू (Bangalore) 50 41
ISB हैदराबाद व मोहाली (Hyderabad & Mohali) 111–120 101–110
IIM कोझीकोड (Kozhikode) 161–170 171–180
IIM इंदौर (Indore) 181–190 -
भारतीय प्रबंधन संस्थान, गाजियाबाद (IMI Ghaziabad) 181–190 171–180
वॉक्सेन स्कूल ऑफ बिजनेस, हैदराबाद (Woxsen) 191–200 -
गोवा इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (Goa Institute of Management) 201 पहली बार शामिल
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed