एनटीए: परीक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव, नए ऑफिस में सुरक्षा से लेकर तकनीक तक पर नजर, जानें क्या है खास
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने आगामी परीक्षाओं की तैयारियां तेज कर दी हैं। उच्च शिक्षा विभाग की सचिव दीप्ति गौर मुखर्जी ने नए कार्यालय का निरीक्षण किया। मिंटो रोड स्थित नए परिसर में परीक्षा से जुड़ी गोपनीय जानकारी की सुरक्षा, एयर-गैप्ड कंप्यूटर प्रणाली और सीआईएसएफ सुरक्षा जैसी व्यवस्थाओं पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
विस्तार
एनटीए का नया कार्यालय नई दिल्ली के मिंटो रोड स्थित भारत सरकार प्रेस भवन की पांचवीं मंजिल पर बनाया गया है। इससे पहले एजेंसी का कामकाज ओखला स्थित कार्यालय से संचालित होता था। नए परिसर में स्थानांतरित होने के बाद परीक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण और संवेदनशील कार्यों के लिए सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
परीक्षा सुरक्षा पर इतना जोर क्यों है?
सार्वजनिक परीक्षाओं की प्रक्रिया और सुरक्षा को मजबूत करने के लिए सरकार की ओर से अलग-अलग स्तर पर सुधारों पर काम किया जा रहा है। अगस्त 2026 में गठित उच्चस्तरीय कार्यबल को सार्वजनिक परीक्षाओं की प्रक्रिया, सुरक्षा और तकनीक से जुड़े सुधारों की समीक्षा की जिम्मेदारी दी गई है। इसका उद्देश्य परीक्षा संचालन को अधिक व्यवस्थित और सुरक्षित बनाने से जुड़े उपायों पर विचार करना है।Secretary, Department of Higher Education, Ministry of Education, Smt Deepti Gaur Mukherjee visited the new National Testing Agency (NTA) office.
During the visit, she interacted with senior NTA officials, inspected the operational facilities, and conducted a comprehensive… pic.twitter.com/Je51qsEF7n— National Testing Agency (@NTA_Exams) October 3, 2026
कमेंट
कमेंट X