{"_id":"6ac1dae9f5e471ee3c074612","slug":"du-avasar-2026-delhi-university-to-host-career-fair-on-october-7-over-85-companies-to-participate-2026-10-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"डीयू छात्रों के लिए बड़ा मौका! सात अक्तूबर लगेगा करियर मेला, 85+ कंपनियां और 10 लाख से ज्यादा की नौकरी का अवसर","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
डीयू छात्रों के लिए बड़ा मौका! सात अक्तूबर लगेगा करियर मेला, 85+ कंपनियां और 10 लाख से ज्यादा की नौकरी का अवसर
Sun, 04 Oct 2026 10:20 AM IST
शिवम तिवारी
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवम तिवारी
Updated Sun, 04 Oct 2026 10:20 AM IST
सार
दिल्ली विश्वविद्यालय 7 अक्तूबर 2026 को अवसर 2026 करियर मेले का आयोजन करेगा। इसमें 85 से अधिक कंपनियां और संस्थान शामिल होंगे। छात्रों को नौकरी और इंटर्नशिप के अवसरों के साथ 10 लाख रुपये से अधिक सालाना वेतन और 60 हजार रुपये तक मासिक वजीफे वाली संभावनाओं की जानकारी मिलेगी।
विज्ञापन
DU
- फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विस्तार
दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रों के लिए करियर से जुड़ा खास कार्यक्रम आयोजित होने जा रहा है। विश्वविद्यालय का केंद्रीय नियुक्ति प्रकोष्ठ 7 अक्तूबर 2026 को ‘अवसर 2026’ के दूसरे संस्करण का आयोजन करेगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को कंपनियों और विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधियों से सीधे बातचीत का अवसर देना है। यहां छात्र नौकरी के साथ-साथ इंटर्नशिप से जुड़ी संभावनाओं के बारे में भी जानकारी हासिल कर सकेंगे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: लास्ट डेट आज: सीएसआईआर-एनजीआरआई में 21 तकनीशियन पदों पर भर्ती, 10वीं-आईटीआई वालों के पास आवेदन का आखिरी मौका
विज्ञापन
कहां और कब होगा कार्यक्रम?
‘अवसर 2026’ का आयोजन दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉर्थ कैंपस में जीसी नारंग मार्ग स्थित बहुउद्देश्यीय सभागार में किया जाएगा। कार्यक्रम गेट नंबर-2 पर आयोजित होगा। इसके आयोजन का समय सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित किया गया है। छात्र इस दौरान अलग-अलग कंपनियों और संस्थानों के प्रतिनिधियों से मिलकर उपलब्ध अवसरों और चयन प्रक्रिया के बारे में जानकारी ले सकेंगे।
विज्ञापन
कितने छात्र करा चुके हैं पंजीकरण?
इस करियर कार्यक्रम को लेकर छात्रों के बीच काफी रुचि देखने को मिल रही है। अब तक 4,000 से अधिक छात्र इसके लिए पंजीकरण करा चुके हैं। आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम में 85 से अधिक कंपनियों और संस्थानों के शामिल होने की उम्मीद है। इनमें शिक्षा, वित्त, तकनीक, प्रशिक्षण और अन्य क्षेत्रों से जुड़े संगठन शामिल हैं। टीच फॉर इंडिया, कोटक लाइफ, मुथूट फाइनेंस, कैम्ब्रिज स्कूल, पीपीजी फाउंडेशन, डियर सर ई-लर्निंग और इंटेलेक्सिया टेक सहित कई संस्थानों के इसमें शामिल होने की जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
किन क्षेत्रों में मिलेंगे अवसर?
इस करियर मेले में छात्रों को अपनी पढ़ाई, रुचि और कौशल के अनुसार अलग-अलग करियर विकल्प तलाशने का अवसर मिलेगा। छात्र कंपनियों की आवश्यकताओं, उपलब्ध पदों और भर्ती प्रक्रिया को समझ सकेंगे। इससे उन्हें यह जानने में मदद मिल सकती है कि उनकी शैक्षणिक योग्यता और कौशल के आधार पर किस तरह के रोजगार अवसर उपलब्ध हैं।ये भी पढ़ें: लास्ट डेट आज: सीएसआईआर-एनजीआरआई में 21 तकनीशियन पदों पर भर्ती, 10वीं-आईटीआई वालों के पास आवेदन का आखिरी मौका
कमेंट
कमेंट X