PSEB 10th Result: इस साल शीर्ष तीन टॉपर छात्राएं, रिजल्ट में सरकारी स्कूल और ग्रामीण क्षेत्रों का दबदबा
Punjab Board 10th Result 2023 Analysis: पीएसईबी यानी पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से शुक्रवार, 26 मई को कक्षा 10वीं के परिणाम घोषित किए गए। परीक्षा परिणाम में सरकारी स्कूल और ग्रामीण क्षेत्रों के छात्र- छात्राएं अव्वल रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Punjab Board 10th Result 2023 Analysis: पीएसईबी यानी पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से शुक्रवार, 26 मई को कक्षा 10वीं के परिणाम घोषित किए गए। परीक्षा परिणाम में सरकारी स्कूल और ग्रामीण क्षेत्रों के छात्र- छात्राएं अव्वल रहे हैं। अगर मेरिट सूची के पहले तीन स्थानों की बात करें तो तीनों टॉपर छात्राएं हैं। इनमें से दो निजी स्कूल की हैं।
PSEB 10th Result 2023: तीनों ही टॉपर छात्राएं
तीनों ही टॉपर छात्राएं हैं। पहली रैंक संत मोहनदास मेमोरियल स्कूल, फरीदकोट की छात्रा गगनदीप कौर ने हासिल की है जिन्होंने 650/650 अंक पाकर 100 फीसदी स्कोर किया है। इसके बाद नवजोत ने 650 में से 648 अंकों के साथ 99.69 फीसदी और हरमनदीप कौर ने 650 में 646 अंक लेकर 99.38 फीसदी स्कोर किया है।
यह भी पढ़ें: PSEB 10th Result 2023 Live: पंजाब बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, यहां पढ़ें लाइव अपडेट
PSEB 10th Result 2022: बीते साल 99.34 फीसदी छात्राएं रहीं थीं सफल
2022 में, कक्षा 10 की परीक्षा में कुल 3,11,545 छात्र उपस्थित हुए, जिनमें से 126 असफल रहे और 3,08,627 छात्र बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण हुए। पिछले साल लड़कियों ने 99.34 फीसदी पास प्रतिशत के साथ लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया था। लड़कों ने 98.83 प्रतिशत पास प्रतिशत दर्ज किया। कुल 12 ट्रांसजेंडर छात्र परीक्षा में बैठे थे और उनमें से 11 उत्तीर्ण हुए थे।
यह भी पढ़ें: PSEB 10th Result 2023: पंजाब बोर्ड कक्षा 10वीं में 97.76% रहा रिजल्ट, इन तरीकों से चेक करें परिणाम
कमेंट
कमेंट X