PSEB 10th Result 2023: पंजाब बोर्ड कक्षा 10वीं में 97.54% रहा रिजल्ट, इन तरीकों से चेक करें परिणाम
PSEB 10th Result 2023: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) की ओर से शुक्रवार, 26 मई को कक्षा 10वीं के लिए बोर्ड परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया है। फरीदकोट की गगनदीप कौर ने परीक्षा परिणाम में पहली रैंक पाकर टॉप किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
PSEB Punjab Board Class 10 Result 2023 Out: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) की ओर से शुक्रवार, 26 मई को कक्षा 10वीं के लिए बोर्ड परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया है। रिजल्ट 97.54 फीसदी रहा है। वहीं, सरकारी स्कूलों का पास प्रतिशत 97.76 फीसदी रहा।
जबकि निजी स्कूलों का पास प्रतिशत 97 फीसदी रहा। लड़कियों का पास प्रतिशत 98.46 फीसदी रहा। फरीदकोट की गगनदीप कौर ने परीक्षा परिणाम में पहली रैंक पाकर टॉप किया है। जो छात्र पंजाब बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा में शामिल हुए थे, वे विस्तृत परिणाम pseb.ac.in पर देख सकते हैं।
PSEB 10th Result 2023: स्कोर कार्ड कैसे चेक करें
-
चरण 1: छात्र सबसे पहले पंजाब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट-- pseb.org.in पर जाएं। -
चरण 2: वेबसाइट पर दिए गए रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें। -
चरण 3: अपनी क्रेडेंशियल दर्ज करें जैसे कि रोल नंबर और जन्म तिथि। -
चरण 4: अपना परिणाम देखें और डाउनलोड करें।
PSEB 10th Result 2023: एसएमएस से कैसे चेक करें पंजाब बोर्ड रिजल्ट
हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि इस बार परिणाम एसएमएस के माध्यम से उपलब्ध होगा या नहीं, पिछले साल छात्र एसएमएस के माध्यम से भी अपना परिणाम देख सकते थे। उसके लिए छात्रों को PB10 <रोल नंबर> टाइप कर 56767650 पर भेजना होगा।
PSEB 10th Result 2022: बीते साल कैसा था रिजल्ट
2022 में, कक्षा 10 की परीक्षा में कुल 3,11,545 छात्र उपस्थित हुए, जिनमें से 126 असफल रहे और 3,08,627 छात्र बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण हुए। पिछले साल लड़कियों ने 99.34 फीसदी पास प्रतिशत के साथ लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया था। लड़कों ने 98.83 प्रतिशत पास प्रतिशत दर्ज किया। कुल 12 ट्रांसजेंडर छात्र परीक्षा में बैठे थे और उनमें से 11 उत्तीर्ण हुए थे।
कमेंट
कमेंट X