{"_id":"60670d4e5fedcc3aad4a33eb","slug":"pune-university-online-exams-to-begin-on-april-10-issues-guidelines-for-student","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन एग्जाम: इस विश्वविद्यालय में 10 अप्रैल से ऑनलाइन होंगी परीक्षाएं, पढ़िए दिशा-निर्देश","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
ऑनलाइन एग्जाम: इस विश्वविद्यालय में 10 अप्रैल से ऑनलाइन होंगी परीक्षाएं, पढ़िए दिशा-निर्देश
Fri, 02 Apr 2021 05:57 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Fri, 02 Apr 2021 05:57 PM IST
सार
सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय (एसपीपीयू) में प्रथम वर्ष से लेकर अंतिम वर्ष की परीक्षाएं 10 अप्रैल से शुरू होंगी।
विज्ञापन
विद्यार्थी (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
विस्तार
सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय (एसपीपीयू) में प्रथम वर्ष से लेकर अंतिम वर्ष की परीक्षाएं 10 अप्रैल से शुरू होंगी। विश्वविद्यालय ने परीक्षाओं को लेकर दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। सर्कुलर बोर्ड के निदेशक महेश काकड़े ने परीक्षा और मूल्यांकन संबंधी दिशा-निर्देश जारी किए हैं। प्रथम और अंतिम वर्ष की परीक्षाओं का आयोजन ऑनलाइन किया जाएगा। परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) शामिल होंगे और एग्जाम का समय 1 घंटे होगा। प्रश्नपत्र में 50 अंकों के 60 बहुविकल्पीय प्रश्न शामिल होंगे। इनमें से 50 प्रश्नों के सही उत्तरों पर ही विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-बनारस हिंदू विश्वविद्यालय: रिसर्च एंट्रेंस टेस्ट स्थगित, अब 11 अप्रैल को होगी परीक्षा
विज्ञापन
5 अप्रैल से 9 अप्रैल तक सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक सैंपल प्रश्नों के साथ मॉक टेस्ट लिंक एक्टिवेट किया जाएगा। सभी छात्र मॉक टेस्ट राउंड के लिए उपस्थित हो सकते हैं। विश्वविद्यालय की तरफ से जारी दिशा-निर्देशों में कहा गया है कि अगर ऑनलाइन परीक्षाओं के दौरान कोई तकनीकी समस्या आती है, तो विद्यार्थियों के लिए समय सीमा बढ़ा दी जाएगी। विश्वविद्यालय ने तकनीकी समस्या आने की स्थिति में टोल फ्री नंबर भी साझा किए हैं, जिनसे छात्र सहायता ले सकते हैं।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-बिहार बोर्ड रिजल्ट 2021: दसवीं परीक्षा के परिणाम जारी होने में हो सकती है देरी
प्रथम और तृतीय वर्ष की परीक्षाएं 16 मार्च को जारी परिपत्र में उल्लिखित पाठ्यक्रम के आधार पर ही होगी। इंजीनियरिंग (2015 पैटर्न) के प्रथम वर्ष के पहले सेमेस्टर की बैकलॉग परीक्षा 100 प्रतिशत पाठ्यक्रम पर आधारित होगी। ऑनलाइन परीक्षाओं के 48 घंटे के भीतर विद्यार्थियों द्वारा प्रत्येक विषय में लाए गए नंबरों को उपलब्ध करा दिया जाएगा। ये नंबर विद्यार्थियों के प्रोफाइल सिस्टम में उपलब्ध होंगे।
कमेंट
कमेंट X