फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Bihar Board Matric Result 2021 Date: BSEB 10th result likely to be delayed

बिहार बोर्ड रिजल्ट 2021: दसवीं परीक्षा के परिणाम जारी होने में हो सकती है देरी

Fri, 02 Apr 2021 10:46 AM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Fri, 02 Apr 2021 10:46 AM IST
विज्ञापन
Bihar Board Matric Result 2021 Date: BSEB 10th result likely to be delayed
बिहार बोर्ड

Bihar Board Matric Result 2021: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने अभी तक दसवीं परीक्षा का रिजल्ट जारी नहीं किया है। बोर्ड के चेयरमैन का कहना था कि दसवीं परीक्षा का रिजल्ट अप्रैल के पहले हफ्ते में जारी हो सकता है। लेकिन, अभी तक दसवीं परीक्षा के रिजल्ट को लेकर कोई जानकारी नहीं है। बोर्ड की तरफ से भी दसवीं परीक्षा के रिजल्ट जारी होने की तिथि को लेकर कोई पुष्टि नहीं है। रिजल्ट जारी होने की संभावित तिथि को लेकर भी बोर्ड ने कोई जानकारी नहीं दी है।

विज्ञापन


ऐसे में कहा जा रहा है कि बिहार बोर्ड के दसवीं परीक्षा का रिजल्ट देरी से जारी होगा। रिजल्ट के जारी होते ही अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपना रिजल्ट देख सकेंगे। बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in है। अभी दसवीं परीक्षा के टॉपर्स की वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है जिसकी वजह से भी रिजल्ट में देरी हो रही है। पिछले साल बिहार बोर्ड ने बारहवीं के रिजल्ट जारी होने के दस दिन के भीतर दसवीं परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया था। इस साल बारहवीं परीक्षा का रिजल्ट 26 मार्च को जारी किया गया है।
विज्ञापन


बिहार बोर्ड के रिजल्ट सबसे तेज और जल्दी पाने के लिए अभी रजिस्टर करें MyResult  पर

इस हिसाब से देखा जाए तो दसवीं परीक्षा का रिजल्ट 4 अप्रैल व 5 अप्रैल के बीच जारी हो सकता है। बिहार बोर्ड की दसवीं परीक्षा में पिछले साल हिमांशु राज ने टॉप किया था। उनके 500 में से 481 नंबर थे। हिमांशु की पर्संटेज 96.20 फीसदी थी। टॉप 10 लिस्ट में 41 छात्र शामिल थे। इस साल करीब 16.84 लाख विद्यार्थियों ने दसवीं कक्षा की परीक्षा दी है। 1,525 परीक्षा केंद्रों पर दसवीं की परीक्षा आयोजित की गई थी। दसवीं परीक्षा 17 फरवरी से लेकर 24 फरवरी तक हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed