{"_id":"5eb18672c73760024d24d048","slug":"private-schools-in-mizoram-to-charge-only-50-per-cent-fees-during-lockdown","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन के दौरान मिजोरम में निजी स्कूल अभिभावकों से लेंगे सिर्फ 50 फीसदी फीस","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
लॉकडाउन के दौरान मिजोरम में निजी स्कूल अभिभावकों से लेंगे सिर्फ 50 फीसदी फीस
Tue, 05 May 2020 09:20 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Tue, 05 May 2020 09:20 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिजोरम में लॉकडाउन के दौरान सभी निजी स्कूल अभिभवकों से सिर्फ पचास फीसदी ही स्कूल फीस लेंगे। शिक्षा विभाग ने मंगलवार को इस बात की घोषणा की। एक अधिकारी ने इस बात की जानकारी दी है। अधिकारी के मुताबिक यह फैसला शिक्षा विभाग के अधिकारियों और मिजोरम के इंडिपेंडेंट स्कूल एसोसिएशन के बीच हुई बैठक के बाद लिया गया है। गौरतलब है कि इस वक्त देश में कोरोना वायरस से बचाव के लिए तीसरे चरण का लॉकडाउन चल रहा है जो कि 17 मई तक है। लॉकडाउन की वजह से सभी स्कूल बंद हैं।
विज्ञापन
इस फैसले से पहले अभिभावकों की तरफ से शिक्षा विभाग के सामने लॉकडाउन के दौरान स्कूल फीस में छूट देने की मांग रखी गई थी। अधिकारी के मुताबिक, बैठक के बाद शिक्षा विभाग ने सभी निजी स्कूलों एवं चर्च द्वारा संचालित स्कूलों को लॉकडाउन अवधि के दौरान पचास फीसदी ही फीस लेने का निर्देश दिया है। ये सारे स्कूल लॉकडाउन के दौरान अभिभावकों को फीस में यह छूट देंगे।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-उत्तर पूर्वी दिल्ली को छोड़कर अब नहीं होंगी देश में दसवीं कक्षा की बची परीक्षाएं
विज्ञापन
यह भी घोषणा की गई है कि जिन स्कूलों ने अभिभावकों से अप्रैल महीने की पूरी फीस ली है वो स्कूल अब मई की फीस नहीं लेंगे। इस बैठक की अध्यक्षता सूबे के शिक्षा मंत्री लालचंदमा राल्ते ने की। उन्होंने सभी निजी स्कूल मालिकों से छात्रों और उनके अभिभावकों को कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण होने वाली समस्याओं को समझने का आग्रह किया।
कमेंट
कमेंट X