फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CBSE Class 10 board exam suspended for the year: HRD minister Ramesh Pokhriyal

कोरोना वायरस की वजह से अब नहीं होंगी पूरे देश में सीबीएसई बोर्ड की दसवीं कक्षा की बची परीक्षाएं: शिक्षा मंत्री निशंक

Tue, 05 May 2020 07:56 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Tue, 05 May 2020 07:56 PM IST
विज्ञापन
CBSE Class 10 board exam suspended for the year: HRD minister Ramesh Pokhriyal
रमेश पोखरियाल निशंक - फोटो : ट्विटर

केंद्र सरकार ने कोरोना वायरस के चलते इस साल पूरे देश में सीबीएसई की 10वीं की परीक्षा न कराने का फैसला किया है। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने ट्वीट कर कहा कि पूरे देश में 10वीं कक्षा की परीक्षाएं नहीं होंगी। हालांकि, उत्तर-पूर्वी दिल्ली में ये परीक्षाएं आयोजित होंगी। यहां परीक्षा शुरू होने से पहले छात्रों को तैयारी के लिए 10 दिन का समय दिया जाएगा। गौरतलब है कि मंत्रालय ने अभी यह स्पष्ट नहीं किया कि छात्रों को कैसे उत्तीर्ण किया जाएगा। क्या दसवीं के विद्यार्थियों को आंतरिक मूल्यांकन के अंकों के प्रदर्शन या अन्य पेपरों के अंकों के औसतन के आधार पर पास किया जाएगा। इसको लेकर अभी स्पष्टता नहीं है।

विज्ञापन



विज्ञापन


पूर्वोत्तर दिल्ली को छोड़कर अब पूरे देश में सीबीएसई बोर्ड की दसवीं की परीक्षाएं नहीं होंगी। खास बात है कि इस बात की घोषणा शिक्षा मंत्री ने वेबिनार के बाद अपने ट्विटर अकाउंट पर की है। इससे पहले आज शिक्षा मंत्री ने वेबिनार के जरिए विद्यार्थियों से बातचीत की थी और कई बड़ी घोषणाएं की थीं। शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने यह भी कहा था कि उनका मंत्रालय अगले दो दिनों में सीबीएसई 12 वीं बोर्ड परीक्षा के लिए तारीखों की घोषणा करेगा।
 

सीबीएसई बोर्ड की दसवीं और बारहवीं की कई परीक्षाएं बची हुई थीं जबकि कई परीक्षाओं का आयोजन लॉकडाउन से पहले ही हो गया था। इससे पहले राज्यों के शिक्षा मंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा था कि कोरोना वायरस के मद्देनजर बनी स्थिति के ठीक होते ही दसवीं और बारहवीं कक्षा की बची हुई परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। लेकिन अब सीबीएसई बोर्ड की दसवीं कक्षा की बची हुईं परीक्षाएं नहीं होंगी।  शिक्षा मंत्री ने ट्वीट में यह भी कहा है कि सभी नवोदय विद्यालयो के लिए प्रवासन प्रक्रिया का अनुसरण किया जा रहा है। इसके लिए एचआरडी मंत्रालय ने भी राज्य के मुख्य सचिवों को पत्र लिखा है। 173 स्कूलों में से 62 से अधिक स्कूलों में यह प्रक्रिया शुरू हो गई है।
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed