PPSC Civil Judge Main Exam 2023: पंजाब सिविल जज मुख्य भर्ती परीक्षा का कार्यक्रम जारी, ऐसे करें चेक
PPSC Civil Judge Exam: पंजाब लोक सेवा आयोग (PPSC) ने सिविल जज (जूनियर डिवीजन) के पद के लिए भर्ती परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ppsc.gov.in से परीक्षा कार्यक्रम डाउनलोड कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
PPSC Civil Judge Exam Schedule 2023 Released: पंजाब लोक सेवा आयोग (PPSC) ने सिविल जज (जूनियर डिवीजन) के पद के लिए भर्ती परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए पहले से पंजीकृत योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ppsc.gov.in से परीक्षा कार्यक्रम डाउनलोड कर सकते हैं।
पंजाब लोक सेवा आयोग की अधिसूचना के मुताबिक मुख्य लिखित परीक्षा दो जून से चार जून 2023 तक आयोजित की जानी है। इसके लिए प्रवेश पत्र 15 मई 2023 को जारी किया जाएगा। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर अपना प्रवेश पत्र साथ लेकर जाना होगा। साथ ही परीक्षा गाइडलाइंस का पालन करना होगा। बिना प्रवेश पत्र के किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा हॉल में घुसने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
PPSC Civil Judge मुख्य परीक्षा का शेड्यूल
-
दो जून 2023 (शुक्रवार) दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक सिविल लॉ का पहला पेपर होगा।
-
तीन जून 2023 (शनिवार) सुबह नौ बजे से दोपहर बारह बजे तक सिविल लॉ का दूसरा पेपर होगा।
-
तीन जून 2023 (शनिवार) दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक अंग्रेजी भाषा का पेपर होगा।
-
चार जून 2023 (रविवार) सुबह नौ बजे से दोपहर बारह बजे तक क्रिमिनल लॉ का पेपर होगा।
-
चार जून 2023 (रविवार) दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक पंजाबी भाषा का पेपर होगा।
कमेंट
कमेंट X