{"_id":"5883a5034f1c1bbb76efea06","slug":"pm-modi-went-delhi-by-15-minute-late","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 मिनट देरी से दिल्ली रवाना हुए पीएम मोदी, ये रही वजह","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
15 मिनट देरी से दिल्ली रवाना हुए पीएम मोदी, ये रही वजह
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 21 Jan 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
Jollygrant airport
- फोटो : AmarUjala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संयुक्त कमांडर कांफ्रेंस के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वायुसेना के विमान से ठीक नौ बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंच गए। हालांकि कार्यक्रम के मुताबिक उन्हें 8:55 पर पहुंचना था। यहां राज्यपाल, सरकार के प्रतिनिधि मंत्री, मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक ने उन्हें रिसीव किया।
विज्ञापन
इसके अलावा भाजपा के नौ सदस्यीय दल ने भी पीएम मोदी का बुके देकर स्वागत किया। शाम को आईएमए कैडेट्स से रूबरू होने की वजह से उनकी फ्लाइट 15 मिनट देरी से दिल्ली के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन
शनिवार को कमांडर कांफ्रेंस के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह नौ बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। रक्षा मंत्री मनोहर परिकर पीएम मोदी से पहले ही जौलीग्रांट से आईएमए के लिए प्रस्थान कर चुके थे। उनके साथ ही राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल भी पीएम से पहले आईएमए पहुंच गए। तीनों सेनाओं के प्रमुख तो पहले से ही आईएमए में मौजूद थे।
विज्ञापन
जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर राज्यपाल डॉ. केके पाल, सरकार के प्रतिनिधि मंत्री दिनेश अग्रवाल, मुख्य सचिव एस रामास्वामी और पुलिस महानिदेशक एमए गणपति ने उन्हें रिसीव किया।
इसके बाद सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, ऋषिकेश से बीजेपी विधायक प्रेमचंद अग्रवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता त्रिवेंद्र सिंह रावत, भाजपा के प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल, प्रदेश उपाध्यक्ष ज्योति प्रसाद गैरोला, प्रदेश महामंत्री खजान दास, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी बलजीत सोनी, प्रदेश प्रवक्ता विनय गोयल और भाजपा नेता पुनीत मित्तल ने बुके देकर प्रधानमंत्री का स्वागत किया। बलजीत सोनी ने सत श्री अकाल बोलकर पीएम का अभिवादन किया तो पीएम ने भी उन्हीं के अंदाज में सत श्री अकाल बोला।
कमेंट
कमेंट X