फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Pcs J Exam Results 2018 auto driver daughter become judge in uttarakhand

Success Story: रिक्शा वाले की बेटी ने ऐसे लिखी सफलता की इबारत, जज बनकर किया नाम रोशन

Thu, 01 Mar 2018 01:08 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 01 Mar 2018 01:08 PM IST
विज्ञापन
Pcs J Exam Results 2018 auto driver daughter become judge in uttarakhand
poonam todi

ऑटो रिक्शा चालक की बेटी ने तीसरे प्रयास में सफलता की जो इबारत लिखी वह सबके लिए नजीर बन गई। उत्तराखंड की बेटी पूनम टोडी ने पीसीएस टॉपर बनकर प्रदेश का नाम भी रोशन किया।

विज्ञापन


अशोक की बेटी पूनम टोडी ने न केवल पीसीएस-जे परीक्षा पास की बल्कि सर्वाधिक अंक लाकर पूरे प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया। यह कामयाबी इसलिए भी अहम है, क्योंकि जज बनने के लिए पूनम दो बार इंटरव्यू तक पहुंचकर असफल हो चुकी थी, तीसरे प्रयास में उन्हें यह सफलता मिली है।
विज्ञापन


देहरादून के नेहरू कालोनी निवासी अशोक कुमार टोडी पारिवारिक जिम्मेदारियों के चलते 10वीं से आगे नहीं पढ़ पाए। उन्होंने पढ़ाई छोड़कर टिहरी में दुकान चलानी शुरू कर दी। टिहरी बांध बनने के बाद परिवार देहरादून आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अशोक कुमार ने यहां भी दुकान शुरू की, लेकिन नहीं चल पाई। आखिरकार परिवार की जरूरतें पूरी करने के लिए उन्होंने ऑटो चलाना शुरू कर दिया। अशोक कुमार ने बताया कि उनका एक ही सपना था कि चारों बच्चों को पढ़ा-लिखाकर कामयाब बनाना है। ऑटो चलाकर चारों बच्चों को पढ़ाया। पूनम ने सरस्वती विद्या मंदिर से सातवीं तक की पढ़ाई करने के बाद 10वीं एमकेपी इंटर कॉलेज और 12वीं डीएवी इंटर कॉलेज से की।

चार साल की तैयारी का परिणाम

Pcs J Exam Results 2018 auto driver daughter become judge in uttarakhand
poonam todi

इसके बाद पूनम ने डीएवी पीजी कॉलेज से बीकॉम, एमकॉम और एलएलबी पास की। इन दिनों पूनम एससीईआरटी कैंपस बादशाहीथौल से एलएलएम की पढ़ाई कर रही हैं। हाल ही में उनका चयन उत्तर प्रदेश में सहायक अभियोजन अधिकारी के पद पर भी हो गया है।

पूनम के एक बहन-भाई की शादी हो चुकी है। एक छोटा भाई अभी पत्रकारिता की पढ़ाई कर रहा है। पिता अशोक कुमार का कहना है कि वह शब्दों में बयां नहीं कर सकते कि वे कितने खुश हैं, बेटी ने जो किया है, उससे सिर गर्व से ऊंचा हो गया है। मां लता टोडी भी काफी खुश हैं। उनका कहना है कि जिस बाप ने बच्चों को पढ़ाने के लिए उम्रभर ऑटो चलाया, आज यह सफलता उन्हीं की जीत है।

चार साल की तैयारी का परिणाम
पूनम ने बताया कि उन्होंने चार साल तक परीक्षा की तैयारी की है। बताया कि मैंने डिटेल में पढ़ाई की, कोई भी शॉर्टकट नहीं तलाशा। लॉ से जुड़े पूरे सिलेबस को गहराई से अध्ययन किया। इसी का नतीजा है कि पूरे सिलेबस की काफी जानकारी हो गई। सभी कांसेप्ट क्लियर हो गए। उन्होंने दिल्ली में कोचिंग की। इसके अलावा देहरादून में भी कुछ दिन इंटरव्यू की तैयारी की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed