{"_id":"5810f87b4f1c1bcd75bc4191","slug":"paving-way-for-admission-in-iits","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईआईटी में एडमिशन चाहने वाले हो जाएं तैयार","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
आईआईटी में एडमिशन चाहने वाले हो जाएं तैयार
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 27 Oct 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
वेबसाइट www.jeeadv.ac.in पर पूरी जानकारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की 23 आईआईटी में एडमिशन के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) एडवांस (2017-18) का विस्तृत शेड्यूल जारी कर दिया गया है। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 28 अप्रैल 2017 से शुरू होकर पांच दिन तक चलेगी। वेबसाइट www.jeeadv.ac.in पर जाकर पूरी जानकारी ली जा सकती है। जेईई एडवांस के आयोजन की जिम्मेदारी आईआईटी मद्रास को मिली है। पहली बार हर आईआईटी को परिक्षेत्र में बांटा गया। आईआईटी कानपुर, वाराणसी, भिलाई और इंदौर को एक साथ सेंट्रल जोन में रखा गया है। सीबीएसई, आईसीएसई और यूपी बोर्ड सहित अन्य बोर्ड के 2.20 लाख स्टूडेंटों को आईआईटी में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन कराने का मौका मिलेगा। 2016 में इंटरमीडिएट पास या फिर 2017 में इंटरमीडिएट का पेपर देने वाले स्टूडेंट ही जेईई एडवांस का रजिस्ट्रेशन फार्म भर सकेंगे।एडवांस की रजिस्ट्रेशन फीस बढ़ गई है। अब सामान्य, ओबीसी स्टूडेंटों को 2000 की जगह 2400 रुपये जमा करने होंगे। सभी संवर्ग की लड़कियों, एससी, एसटी और फिजिकल डिसेबिल्ड को 1200 रुपये जमा करने पड़ेंगे। यह फीस पिछले साल 1000 रुपये थी। डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और नेट बैंकिंग से फीस जमा की जा सकेगी। लेट फीस 500 रुपये रखी गई है। सार्क कंट्री से एडवांस का ऑनलाइन फार्म भरने वाले स्टूडेेंटों को 135 यूएस डॉलर फीस देनी होगी। लेट फीस 80 यूएस डॉलर निर्धारित हुई है। नान सार्क कंट्री के स्टूडेंटों से 270 यूएस डॉलर फीस ली जाएगी। लेट फीस 80 यूएस डॉलर है।
इन कोर्सों में एडमिशन
बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी (बीटेक), बैचलर ऑफ साइंस (बीएस), बी. फार्मा, बी. आर्किटेक्चर, बीटेक-एमटेक डुवल डिग्री प्रोग्राम, बीए-एमएस (मास्टर ऑफ साइंस) डुवल डिग्री प्रोग्राम, इंटीग्रेटेड एमफार्मा, इंटीग्रेटेड एमटेक, इंटीग्रेटेड एमएस और बीफार्मा-एमफार्मा डुवल डिग्री प्रोग्राम।
ये है शेड्यूल
28 अप्रैल (सुबह 10 बजे) से दो मई (शाम पांच बजे) तक: जेईई एडवांस का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन।
तीन मई से चार मई तक: 500 रुपये विलंब शुल्क के साथ रजिस्ट्रेशन।
10 मई से 21 मई तक: एडमिट कार्ड डाउन लोड किए जा सकेंगे।
21 मई: जेईई एडवांस का आयोजन (पहला पेपर- सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे और दूसरा पेपर- दोपहर दो बजे से शाम छह बजे)।
31 मई: ओआरएस की स्कैंड कॉपी वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। रिव्यू का विकल्प भी दिया जाएगा। यह प्रक्रिया तीन जून तक चलेगी।
चार जून: आंसर कीज वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी।
चार जून से छह जून- आंसर कीज पर फीडबैक और कमेंट का विकल्प मिलेगा।
11 जून (सुबह 10 बजे): जेईई एडवांस का रिजल्ट आएगा।
11 जून से 12 जून: आर्किटेक्चर एप्टीट्यूड टेस्ट (एएटी) के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन।
14 जून (सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक): एएटी का आयोजन।
18 जून: एएटी का रिजल्ट आएगा।
19 जून से 18 जुलाई: काउंसलिंग कराके सीटें भरी जाएंगी।

कमेंट
कमेंट X