फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Over 86.8 pc youngsters in 14-18 age bracket in India enrolled in educational institutions: Report

Report: 14-18 आयुवर्ग के 86 फीसदी से अधिक युवा शैक्षणिक संस्थानों में नामांकित, आधे से अधिक चुनते हैं मानविकी

Wed, 17 Jan 2024 03:28 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Wed, 17 Jan 2024 03:28 PM IST
सार

रिपोर्ट: देश में शिक्षा की वार्षिक स्थिति को लेकर एक रिपोर्ट (ASER) जारी की गई है। यह रिपोर्ट कहती है कि 14-18 वर्ष आयु वर्ग के 86.8 प्रतिशत में से आधे से अधिक छात्र मानविकी या ह्यूमैनिटीज स्ट्रीम चुनते हैं।
 

विज्ञापन
Over 86.8 pc youngsters in 14-18 age bracket in India enrolled in educational institutions: Report
छात्र (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Report: बुधवार को देश में शिक्षा की वार्षिक स्थिति को लेकर एक रिपोर्ट (ASER) जारी की गई है। इस रिपोर्ट के अनुसार, देश में 14-18 वर्ष आयु वर्ग के 86.8 प्रतिशत से अधिक युवा शैक्षणिक संस्थानों में नामांकित हैं। इनमें से आधे से अधिक मानविकी स्ट्रीम (Humanities) का विकल्प चुनते हैं।

विज्ञापन


हालांकि, रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि 14-18 आयु वर्ग के 25 प्रतिशत लोग अपनी क्षेत्रीय भाषाओं में भी कक्षा-2 के स्तर के पाठ को भी अच्छे से नहीं पढ़ सकते हैं। इसके अलावा, रिपोर्ट में नामांकन में जेंडर डिफरेंस में अंतर बहुत कम बताया गया है।
विज्ञापन


इसमें कहा गया है, "अधिक उम्र वाले युवाओं के नामांकित न होने की संभावना अधिक है। नामांकित नहीं होने वाले युवाओं का प्रतिशत 14 साल के युवाओं के लिए 3.9 प्रतिशत और 18 साल के युवाओं के लिए 32.6 प्रतिशत है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले साल की रिपोर्ट से पता चला है कि 6 से 14 वर्ष की आयु वर्ग के बच्चों का नामांकन स्तर 2010 में 96.6 प्रतिशत से बढ़कर 2014 में 96.7 प्रतिशत और 2018 में 97.2 प्रतिशत से बढ़कर 2022 में 98.4 प्रतिशत हो गया है।


रिपोर्ट में कहा गया है कि कक्षा 11-12 के 55 प्रतिशत से अधिक छात्र मानविकी को चुनते हैं, उसके बाद विज्ञान और वाणिज्य को चुनते हैं।

इसमें यह भी बताया गया कि पुरुषों की तुलना में महिलाओं को एसटीईएम (science, technology, engineering, mathematics) स्ट्रीम में नामांकित होने की संभावना कम है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि देश में केवल 5.6 प्रतिशत युवा वर्तमान में व्यावसायिक प्रशिक्षण ले रहे हैं या अन्य संबंधित पाठ्यक्रमों में नामांकित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed