फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   IGNOU July 2021 Admissions Deadline for July re-registration extended till June 15 on ignou.ac.in

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय: जुलाई री-रजिस्ट्रेशन की तारीख आगे बढ़ी

Thu, 06 May 2021 10:44 AM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Thu, 06 May 2021 10:44 AM IST
सार

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय ने जुलाई 2021 री-रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को आगे बढ़ा दिया है।

विज्ञापन
IGNOU July 2021 Admissions Deadline for July re-registration extended till June 15 on ignou.ac.in
इग्नू - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय ने जुलाई 2021 री-रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को आगे बढ़ा दिया है। अभ्यर्थी अब 15 जून तक री-रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट ignou.samarth.edu.in और स्टूडेंट पोर्टल ignou.ac.in के जरिए कर सकते हैं। जिन भी अभ्यर्थियों ने जुलाई 2020 के लिए अप्लाई किया था, उन्हें जुलाई 2021 के लिए पुनः पंजीकरण के माध्यम से पाठ्यक्रम भुगतान पूरा करना होगा। अभ्यर्थियों को री-रजिस्ट्रेशन के दौरान पेंडिंग फीस भी भरनी होगी।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-हिमाचल प्रदेश: कोरोना महामारी की वजह से 10वीं बोर्ड परीक्षाएं रद्द, इस तरह तैयार होगा अंतिम परिणाम
विज्ञापन



आपको बता  दें कि इससे पहले इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय ने असाइनमेंट जमा करने की आखिरी तारीख आगे बढ़ाकर 31 मई की थी। अभ्यर्थियों के फाइनल प्रोजेक्ट और जर्नल इत्यादि की तारीख आगे बढ़ाकर 31 मई की गई थी। इसके साथ ही दिसंबर 2020 के डीईसीई प्रोजेक्ट रिपोर्ट के जमा करने की तारीख भी 31 मई कर दी गई थी। हालांकि, अभी तक इग्नू ने जून टीईई परीक्षा को स्थगित करने को लेकर कोई आधिकारिक नोटिस नहीं निकाला है। असाइनमेंट जमा करने की तारीख के आगे बढ़ने की वजह से यह कहा जा रहा है कि जून टीईई परीक्षा को भी विश्वविद्यालय स्थगित कर सकता है। इससे पहले शिक्षा मंत्रालय भी सभी विश्वविद्यालयों को मई में होने वाली सभी परीक्षाओं को टालने के लिए कह चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed