Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर पर लिखें निबंध, पाएं 10 हजार रुपये और बनें 15 अगस्त पर लाल किले के खास मेहमान
Operation Sindoor: रक्षा मंत्रालय ने ऑपरेशन सिंदूर थीम पर 1 से 30 जून 2025 तक निबंध प्रतियोगिता का ऐलान किया है। विजेताओं को 10,000 रुपये का इनाम और लाल किले में स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने का मौका मिलेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Operation Sindoor Essay Contest: भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय ने एक अनूठी पहल करते हुए "ऑपरेशन सिंदूर" पर आधारित निबंध प्रतियोगिता का ऐलान किया है। यह प्रतियोगिता 1 जून से 30 जून 2025 तक चलेगी और इसमें भाग लेने वाले प्रतिभागियों को न केवल 10,000 रुपये का नगद पुरस्कार मिलेगा, बल्कि उन्हें दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले पर 78वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में भाग लेने का सुनहरा मौका भी मिलेगा।
रक्षा मंत्रालय ने इस प्रतियोगिता की जानकारी एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर साझा करते हुए बताया, "युवा मनों को अपनी आवाज बुलंद करने का मौका! ऑपरेशन सिंदूर: आतंकवाद के खिलाफ भारत की नीति को नए मायनों में परिभाषित करता है। इस विषय पर हिंदी या अंग्रेजी में निबंध लिखें और प्रतियोगिता का हिस्सा बनें।"
यह प्रतियोगिता @MyGovIndia के सहयोग से आयोजित की जा रही है और इसमें हर व्यक्ति एक ही प्रविष्टि भेज सकता है। निबंध हिंदी या अंग्रेजी दोनों में से किसी एक भाषा में लिखा जा सकता है।
ऑपरेशन सिंदूर क्या है?
ऑपरेशन सिंदूर की शुरुआत 7 मई 2025 को तड़के की गई थी। इसका उद्देश्य पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में स्थित 9 आतंकी ठिकानों को ध्वस्त करना था। यह ऑपरेशन, 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले, जिसमें 26 निर्दोष नागरिकों की जान चली गई थी, के जवाब में शुरू किया गया। इसके बाद भारत की सभी जवाबी कार्रवाईयां इसी ऑपरेशन के तहत हुईं।भारत सरकार ने साफ किया है कि ऑपरेशन सिंदूर ने आतंकवाद के खिलाफ भारत की रणनीति में "नई रेड लाइन" खींच दी है और यह "न्यू नॉर्मल" स्थापित कर रहा है।
पुरस्कार और अवसर
प्रतियोगिता में शीर्ष तीन विजेताओं को मिलेगा:- 10,000 रुपये का नकद पुरस्कार
- 15 अगस्त 2025 को दिल्ली के लाल किले में स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने का विशेष अवसर
कैसे लें भाग?
प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागी 1 जून से 30 जून 2025 के बीच अपना निबंध भेज सकते हैं। यह निबंध केवल हिंदी या अंग्रेजी भाषा में स्वीकार किया जाएगा। हर व्यक्ति को प्रतियोगिता में भाग लेने का केवल एक ही अवसर मिलेगा यानी एक व्यक्ति केवल एक निबंध ही भेज सकता है। प्रतियोगिता से जुड़ी विस्तृत जानकारी और आधिकारिक पोस्टर रक्षा मंत्रालय के @DefenceMinIndia और @mygovindia सोशल मीडिया हैंडल पर उपलब्ध हैं।
कमेंट
कमेंट X