फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Operation Sindoor: Write an Essay, Win 10000 rupye and Attend Independence Day Celebrations at Red Fort

Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर पर लिखें निबंध, पाएं 10 हजार रुपये और बनें 15 अगस्त पर लाल किले के खास मेहमान

Sun, 01 Jun 2025 01:52 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Sun, 01 Jun 2025 01:52 PM IST
सार

Operation Sindoor: रक्षा मंत्रालय ने ऑपरेशन सिंदूर थीम पर 1 से 30 जून 2025 तक निबंध प्रतियोगिता का ऐलान किया है। विजेताओं को 10,000 रुपये का इनाम और लाल किले में स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने का मौका मिलेगा।

विज्ञापन
Operation Sindoor: Write an Essay, Win 10000 rupye and Attend Independence Day Celebrations at Red Fort
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Edit By: Amar Ujala

विस्तार

Operation Sindoor Essay Contest: भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय ने एक अनूठी पहल करते हुए "ऑपरेशन सिंदूर" पर आधारित निबंध प्रतियोगिता का ऐलान किया है। यह प्रतियोगिता 1 जून से 30 जून 2025 तक चलेगी और इसमें भाग लेने वाले प्रतिभागियों को न केवल 10,000 रुपये का नगद पुरस्कार मिलेगा, बल्कि उन्हें दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले पर 78वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में भाग लेने का सुनहरा मौका भी मिलेगा।

विज्ञापन


रक्षा मंत्रालय ने इस प्रतियोगिता की जानकारी एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर साझा करते हुए बताया, "युवा मनों को अपनी आवाज बुलंद करने का मौका! ऑपरेशन सिंदूर: आतंकवाद के खिलाफ भारत की नीति को नए मायनों में परिभाषित करता है। इस विषय पर हिंदी या अंग्रेजी में निबंध लिखें और प्रतियोगिता का हिस्सा बनें।"
विज्ञापन


यह प्रतियोगिता @MyGovIndia के सहयोग से आयोजित की जा रही है और इसमें हर व्यक्ति एक ही प्रविष्टि भेज सकता है। निबंध हिंदी या अंग्रेजी दोनों में से किसी एक भाषा में लिखा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऑपरेशन सिंदूर क्या है?

ऑपरेशन सिंदूर की शुरुआत 7 मई 2025 को तड़के की गई थी। इसका उद्देश्य पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में स्थित 9 आतंकी ठिकानों को ध्वस्त करना था। यह ऑपरेशन, 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले, जिसमें 26 निर्दोष नागरिकों की जान चली गई थी, के जवाब में शुरू किया गया। इसके बाद भारत की सभी जवाबी कार्रवाईयां इसी ऑपरेशन के तहत हुईं।

भारत सरकार ने साफ किया है कि ऑपरेशन सिंदूर ने आतंकवाद के खिलाफ भारत की रणनीति में "नई रेड लाइन" खींच दी है और यह "न्यू नॉर्मल" स्थापित कर रहा है।

पुरस्कार और अवसर

प्रतियोगिता में शीर्ष तीन विजेताओं को मिलेगा:
  • 10,000 रुपये का नकद पुरस्कार
  • 15 अगस्त 2025 को दिल्ली के लाल किले में स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने का विशेष अवसर

कैसे लें भाग?

प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागी 1 जून से 30 जून 2025 के बीच अपना निबंध भेज सकते हैं। यह निबंध केवल हिंदी या अंग्रेजी भाषा में स्वीकार किया जाएगा। हर व्यक्ति को प्रतियोगिता में भाग लेने का केवल एक ही अवसर मिलेगा यानी एक व्यक्ति केवल एक निबंध ही भेज सकता है। प्रतियोगिता से जुड़ी विस्तृत जानकारी और आधिकारिक पोस्टर रक्षा मंत्रालय के @DefenceMinIndia और @mygovindia सोशल मीडिया हैंडल पर उपलब्ध हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed