Odisha NMMS Result 2023 Out: राष्ट्रीय साधन सह मेरिट छात्रवृत्ति परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे करें डाउनलोड
Odisha NMMS Result 2023 Out: राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (SCERT) ओडिशा ने राष्ट्रीय साधन सह मेरिट छात्रवृत्ति (NMMS) ओडिशा का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा के लगभग तीन महीने बाद इसका रिजल्ट जारी किया गया है।
विस्तार
Odisha NMMS Result 2023 Out: राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (SCERT) ओडिशा ने राष्ट्रीय साधन सह मेरिट छात्रवृत्ति (NMMS) ओडिशा का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा के लगभग तीन महीने बाद इसका रिजल्ट जारी किया गया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
ओडिशा के 30 जिलों में कुल 3,314 छात्रवृत्तियां वितरित की जाएंगी। अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी), एसईबीसी और शारीरिक रूप से विकलांग श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए छात्रवृत्ति का जिलेवार आरक्षण होगा। चयनित उम्मीदवारों को कक्षा 9 से कक्षा 12 तक चार साल के लिए प्रति माह 1,000 रुपये की स्कॉलरशिप मिलेगी। ओडिशा NMMS परीक्षा 2 फरवरी, 2023 को आयोजित की गई थी।
एनएमएमएस ओडिशा की अधिसूचना के मुताबिक सामान्य और एसईबीसी के लिए क्वालिफाइंग मार्क दोनों पेपरों यानी एमएटी और एसएटी के कुल योग का 40 प्रतिशत है। आरक्षित श्रेणी (SC, ST, PH) के लिए, यह योग्यता अंक दोनों पेपरों के कुल योग का 32 प्रतिशत है। मेरिट लिस्ट उम्मीदवारों के गए दोनों पेपरों में कुल अंकों को लेकर तैयार की जाएगी।
NMMS रिजल्ट ऐसे करें डाउनलोड
-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट - scertodisha.nic.in पर जाएं।
-
'एनटीएसई/एनएमएमएस' टैब पर क्लिक करें।
-
अब, 'एनएमएमएस अंतरिम परिणाम देखें' पर क्लिक करें।
-
अब, आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें और 'सबमिट' पर क्लिक करें।
-
NMMS परिणाम 2023 डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें
कमेंट
कमेंट X