फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Odisha NMMS Result 2023 Released Download at ntse.scertodisha.nic.in

Odisha NMMS Result 2023 Out: राष्ट्रीय साधन सह मेरिट छात्रवृत्ति परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Tue, 02 May 2023 06:21 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Tue, 02 May 2023 06:21 PM IST
सार

Odisha NMMS Result 2023 Out: राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (SCERT) ओडिशा ने राष्ट्रीय साधन सह मेरिट छात्रवृत्ति (NMMS) ओडिशा का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा के लगभग तीन महीने बाद इसका रिजल्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन
Odisha NMMS Result 2023 Released Download at ntse.scertodisha.nic.in
nmms result - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Odisha NMMS Result 2023 Out: राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (SCERT) ओडिशा ने राष्ट्रीय साधन सह मेरिट छात्रवृत्ति (NMMS) ओडिशा का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा के लगभग तीन महीने बाद इसका रिजल्ट जारी किया गया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

ओडिशा के 30 जिलों में कुल 3,314 छात्रवृत्तियां वितरित की जाएंगी। अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी), एसईबीसी और शारीरिक रूप से विकलांग श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए छात्रवृत्ति का जिलेवार आरक्षण होगा। चयनित उम्मीदवारों को कक्षा 9 से कक्षा 12 तक चार साल के लिए प्रति माह 1,000 रुपये की स्कॉलरशिप मिलेगी। ओडिशा NMMS परीक्षा 2 फरवरी, 2023 को आयोजित की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

एनएमएमएस ओडिशा की अधिसूचना के मुताबिक सामान्य और एसईबीसी के लिए क्वालिफाइंग मार्क दोनों पेपरों यानी एमएटी और एसएटी के कुल योग का 40 प्रतिशत है। आरक्षित श्रेणी (SC, ST, PH) के लिए, यह योग्यता अंक दोनों पेपरों के कुल योग का 32 प्रतिशत है। मेरिट लिस्ट उम्मीदवारों के गए दोनों पेपरों में कुल अंकों को लेकर तैयार की जाएगी।

विज्ञापन

NMMS रिजल्ट ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट - scertodisha.nic.in पर जाएं।

  • 'एनटीएसई/एनएमएमएस' टैब पर क्लिक करें।

  • अब, 'एनएमएमएस अंतरिम परिणाम देखें' पर क्लिक करें।

  • अब, आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें और 'सबमिट' पर क्लिक करें।

  • NMMS परिणाम 2023 डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed