{"_id":"65dace9c08b1d6a98305d848","slug":"odisha-board-rejects-question-paper-leak-allegation-vp-nihar-ranjan-mohanty-said-some-are-trying-to-mislead-2024-02-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Odisha Board Paper Leak: पेपर लीक के आरोपों को बोर्ड ने किया खारिज, कहा लोगों को गुमराह करने की हो रही कोशिश","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Odisha Board Paper Leak: पेपर लीक के आरोपों को बोर्ड ने किया खारिज, कहा लोगों को गुमराह करने की हो रही कोशिश
Sun, 25 Feb 2024 10:52 AM IST
आकाश कुमार
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकाश कुमार
Updated Sun, 25 Feb 2024 10:52 AM IST
सार
Odisha Board Paper Leak: हाल ही में सोशल मीडिया पर ओडिशा बोर्ड अंग्रेजी का पेपर लीक होने की खबरें चल रही थी, जिन्हें बोर्ड ने खारिज कर दिया है। बोर्ड उपाध्यक्ष निहार रंजन मोहंती ने कहा है यह गुमराह करने की कोशिश है।
विज्ञापन
Odisha Board Paper Leak
- फोटो : Social Media
विस्तार
Odisha Board Exam: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, ओडिशा ने शनिवार को 10वीं कक्षा की चल रही परीक्षा में अंग्रेजी प्रश्नपत्र लीक होने के आरोप को खारिज कर दिया। बोर्ड की यह प्रतिक्रिया एक अंग्रेजी प्रश्न पत्र और उत्तर पुस्तिका का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद आई है।
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के उपाध्यक्ष निहार रंजन मोहंती ने कटक में संवाददाताओं से कहा, "अंग्रेजी की परीक्षा हुए चौबीस घंटे बीत गए लेकिन हमें प्रश्न पत्र लीक होने की कोई शिकायत नहीं मिली है। कुछ लोग हमें और लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं।"
विज्ञापन
आरोप है कि 10वीं कक्षा की हाई स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा का अंग्रेजी प्रश्नपत्र शुक्रवार को क्योंझर और मयूरभंज जिले में लीक हो गया।
राज्य भर के 3,047 केंद्रों पर 5.5 लाख से अधिक छात्र मैट्रिक परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। परीक्षण 20 फरवरी से शुरू हुई और 04 मार्च तक चलेंगी।
इस बार, बोर्ड ने परीक्षा और नोडल केंद्रों पर नजर रखने के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता से संचालित सीसीटीवी कैमरे भी लगाए हैं। इस बीच, विपक्षी भाजपा ने परीक्षाओं के संचालन में कथित अनियमितताओं के लिए राज्य के जन शिक्षा मंत्री को दोषी ठहराया।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X