फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NVS Class 9, 11 lateral entry registration 2024 last date extended, apply at navodaya.gov.in by November 7

NVS Admission 2024: कक्षा 9, 11 लेटरल एंट्री के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ी आगे; अब इस दिन तक करें आवेदन

Tue, 31 Oct 2023 12:07 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Tue, 31 Oct 2023 12:07 PM IST
सार

NVS Admission 2024: नवोदय विद्यालय समिति ने कक्षा 9 और 11 लेटरल एंट्री एडमिशन 2024 के लिए पंजीकरण करने की अंतिम तिथि आगे बढ़ा दी है। 

विज्ञापन
NVS Class 9, 11 lateral entry registration 2024 last date extended, apply at navodaya.gov.in by November 7
जवाहर नवोदय विद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

NVS Class 9, 11 Lateral Entry Registration 2024: नवोदय विद्यालय समिति ने कक्षा 9 और 11 लेटरल एंट्री एडमिशन 2024 के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि आगे बढ़ा दी है। पहले जारी कार्यक्रम के अनुसार, आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 अक्तूबर थी, जिसे अब आगे बढ़ा दिया गया है। जिन छात्रों ने अभी तक आवदेन नहीं किया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट - navodaya.gov.in पर जाकर आवेदन करके सबमिट कर सकते हैं।

विज्ञापन

परीक्षा की तिथि और प्रक्रार

जेएनवीएसटी कक्षा 9, 11 लेटरल एंट्री एडमिशन के लिए छात्र अब 7 नवंबर, 2023 तक आवेदन कर सकते हैं। एनवीएस कक्षा 9 और 11 दोनों के लिए लेटरल एंट्री प्रवेश परीक्षा 10 फरवरी, 2024 को आयोजित की जाएगी।

एनवीएस लेटरल एंट्री प्रवेश परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक 2 घंटे 30 मिनट की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी और इसमें केवल पांच खंड होंगे। इनमें वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

कौन कर सकता है आवेदन?

जो छात्र जनवरी, 2023 से दिसंबर, 2023 सत्र या अप्रैल 2023 से मार्च 2024 सत्र में कक्षा 10 की पढ़ाई कर रहे हैं, वे केवल कक्षा 11 लेटरल एंट्री प्रवेश चयन परीक्षा के लिए आवेदन करने के पात्र हैं। जिन लोगों ने 2023-24 शैक्षणिक सत्र से पहले कक्षा 10 की परीक्षा उत्तीर्ण की है वे पात्र नहीं हैं।

एनवीएस आयु सीमा मानदंड के अनुसार, छात्रों की जन्म तिथि 1 जून, 2007 से 31 जुलाई, 2009 (दोनों दिन सम्मिलित) के बीच होनी चाहिए।

विज्ञापन

आवेदन करने के चरण

  • आधिकारिक वेबसाइट – navodaya.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जेएनवी कक्षा 9 या 11 लेटरल एंट्री एडमिशन 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • यूजर आईडी और पासवर्ड जनरेट करें।
  • एक बार पंजीकरण हो जाने के बाद, लॉगिन करें और ऑनलाइन आवेदन पत्र भरें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म को सबमिट कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed