फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NTET 2025 Answer Key Challenge Last Date Today: 200 Rupees Per Question Required to Raise Objection

NTET 2025: आज है एनटीईटी उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज करने का अंतिम दिन, ₹200 प्रति प्रश्न का शुल्क अनिवार्य

Sat, 26 Jul 2025 01:45 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Sat, 26 Jul 2025 01:45 PM IST
सार

NTA NTET Answer Key 2025: एनटीईटी 2025 की प्रोविजनल आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तारीख आज है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर ₹200 प्रति प्रश्न शुल्क के साथ चैलेंज कर सकते हैं।

विज्ञापन
NTET 2025 Answer Key Challenge Last Date Today: 200 Rupees Per Question Required to Raise Objection
NTA NTET 2025 Answer Key - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

NTA NTET 2025 Answer Key Challenge: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित नेशनल टीचर्स एलिजिबिलिटी टेस्ट (NTET) 2025 की प्रोविजनल आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि आज, 26 जुलाई 2025 है। उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/NTET पर जाकर अपना चैलेंज दर्ज कर सकते हैं।
विज्ञापन


प्रत्येक सवाल पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए उम्मीदवारों को 200 रुपये प्रति प्रश्न शुल्क देना होगा। यह शुल्क डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या UPI के माध्यम से ऑनलाइन जमा किया जा सकता है। ध्यान रहे, बिना शुल्क के की गई आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

 

17 जुलाई को हुई थी परीक्षा

एनटीईटी 2025 परीक्षा का आयोजन 17 जुलाई 2025 को देशभर में कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में किया गया था। इस परीक्षा में कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न शामिल थे, जिनमें प्रत्येक प्रश्न एक अंक का था। खास बात यह है कि परीक्षा में किसी भी प्रकार की नेगेटिव मार्किंग नहीं थी। 

प्रोविजनल उत्तर कुंजी पर आपत्तियां दर्ज कराने की प्रक्रिया 24 जुलाई 2025 से शुरू हुई थी और इसके लिए अंतिम तिथि आज, 26 जुलाई 2025 निर्धारित की गई है।

NTET का उद्देश्य क्या है?

एनटीईटी एक राष्ट्रीय स्तर की पात्रता परीक्षा है जो सरकारी और निजी स्कूलों में शिक्षक बनने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जाती है। यह परीक्षा शिक्षक भर्ती की प्रक्रिया में एक अनिवार्य योग्यता मानी जाती है।
 
विज्ञापन

कैसे करें आपत्ति दर्ज?

  • सबसे पहले exams.nta.ac.in/NTET पर जाएं।
  • प्रोविजनल आंसर की लिंक पर क्लिक करें।
  • प्रश्न चुनें जिस पर आपत्ति है।
  • प्रमाण के साथ अपना पक्ष रखें।
  • अब 200 रुपये प्रति प्रश्न के हिसाब से शुल्क जमा करें।

आपत्तियों की समीक्षा विशेषज्ञों की समिति द्वारा की जाएगी। यदि आपत्ति सही पाई जाती है, तो उत्तर कुंजी में सुधार किया जाएगा। अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर ही परिणाम घोषित होंगे।

यदि उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार की तकनीकी सहायता चाहिए, तो वे NTA हेल्पलाइन 01-40759000 पर कॉल कर सकते हैं या ntet@nta.ac.in पर ईमेल भेज सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed