UGC NET Dec 2022: यूजीसी नेट जेआरएफ दिसंबर 2022 के लिए आवेदन शुरू, परीक्षा फरवरी और मार्च में होगी
NTA UGC NET JRF December 2022: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की ओर से यूजीसी नेट जेआरएफ दिसंबर 2022 के लिए परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही यूजीसी नेट जेआरएफ दिसंबर UGC NET JRF December 2022 के लिए आवेदन भी शुरू हो गए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
NTA UGC NET JRF December 2022: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की ओर से यूजीसी नेट जेआरएफ दिसंबर 2022 के लिए परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही यूजीसी नेट जेआरएफ दिसंबर UGC NET JRF December 2022 के लिए आवेदन भी शुरू हो गए हैं।
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के प्रमुख प्रोफेसर एम जगदीश कुमार ने ट्वीट कर बताया कि यूजीसी-नेट दिसंबर 2022 के कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई है। UGC द्वारा NTA को UGC NET के संचालन के लिए जिम्मा सौंपा गया है। उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर विजिट कर सकते हैं।
The National Testing Agency (NTA) will conduct UGC-NET December 2022 for ‘Junior Research Fellowship’ and eligibility for ‘Assistant Professor’ in 83 subjects in Computer Based Test (CBT) mode.
— Mamidala Jagadesh Kumar (@mamidala90) December 29, 2022
UGC NET JRF 83 विषयों के लिए होगी परीक्षा
नेट यानी राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा भारतीय विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में सहायक प्रोफेसर' और JRF यानी जूनियर रिसर्च फेलोशिप पुरस्कार की पात्रता निर्धारित करने के लिए राष्ट्रीय परीक्षा है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में 83 विषयों में 'जूनियर रिसर्च फेलोशिप' और 'असिस्टेंट प्रोफेसर' के लिए पात्रता के लिए UGC-NET दिसंबर 2022 आयोजित करेगी।
NTA UGC NET JRF दिसंबर 2022 का शेड्यूल
-
ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करना : 29 दिसंबर, 2022 से -
ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी समय-सीमा : 17 जनवरी, 2023 को शाम पांच बजे तक -
यूजसी नेट परीक्षा की तिथियां : 21 फरवरी, 2023 से 10 मार्च, 2023 तक
कमेंट
कमेंट X