फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NTA launches 'National Test Abhyas' app, has questions in Hindi for JEE, NEET aspirants

जेईई-नीट की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए 'नेशनल टेस्ट अभ्यास' एप का हिंदी संस्करण पेश

Mon, 22 Jun 2020 07:19 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Mon, 22 Jun 2020 07:19 PM IST
विज्ञापन
NTA launches 'National Test Abhyas' app, has questions in Hindi for JEE, NEET aspirants
विद्यार्थी (फाइल फोटो)

जेईई और नीट की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने नेशनल टेस्ट अभ्यास एप का हिंदी संस्करण पेश किया है। इस एप के जरिए विद्यार्थी जेईई और नीट की तैयारी हिंदी में भी कर सकते हैं। इससे पहले इस एप में सिर्फ अंग्रेजी भाषा में प्रश्न पत्र उपलब्ध थे जो कि अब हिंदी में भी उपलब्ध होंगे। एचआरडी मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि विद्यार्थियों के लगातार  अनुरोधों को ध्यान में रखते हुए एप का हिंदी संस्करण पेश किया गया है।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-CGBSE 10th, 12th Result 2020:  23 जून को सुबह 11 बजे जारी होगा दसवीं-बारहवीं का रिजल्ट, पिछले साल लड़कियों का रहा दबदबा
विज्ञापन


विद्यार्थी गूगल प्ले स्टोर के जरिए नेशनल टेस्ट अभ्यास एप  डाउनलोड सकते हैं। अगर विद्यार्थी इस एप को पहले से ही इस्तेमाल कर रहे हैं तो वो अपडेट के जरिए हिंदी में प्रश्न पत्र पा सकते हैं। जेईई और नीट की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए मानव संसाधन विकास मंत्री ने 19 मई को नेशनल टेस्ट अभ्यास एप पेश किया था। उस वक्त इसे अंग्रेजी में पेश किया था और इसमें अंग्रेजी भाषा में ही अभ्यास के लिए प्रश्न पत्र मौजूद थे जो कि अब हिंदी में भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेईई और नीट की तैयारी कर रहे विद्यार्थी इस एप के जरिए मॉक टेस्ट दे सकते हैं। पिछले महीने से लेकर अब तक इस एप को 10 लाख विद्यार्थी डाउनलोड कर चुके हैं। इस एप में प्रत्येक दिन एक प्रश्न पत्र अपलोड किया जाता है। जिसे हल करने के लिए 3 घंटे समय निर्धारित रहता है। विद्यार्थी इस एप के जरिए परीक्षा की आसानी से तैयारी कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed