{"_id":"5ef0aef1ec834416d760a94e","slug":"cgbse-10th-12th-result-2020-will-release-tomorrow-chhattisgarh-board-result-know-how-to-check-results","type":"story","status":"publish","title_hn":"CGBSE 10th, 12th Result 2020: 23 जून को जारी होगा दसवीं-बारहवीं का रिजल्ट, पिछले साल लड़कियों का रहा दबदबा","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
CGBSE 10th, 12th Result 2020: 23 जून को जारी होगा दसवीं-बारहवीं का रिजल्ट, पिछले साल लड़कियों का रहा दबदबा
Mon, 22 Jun 2020 07:23 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Mon, 22 Jun 2020 07:23 PM IST
विज्ञापन
CGBSE 10th, 12th Result 2020
CGBSE 10th, 12th Result 2020: छत्तीसगढ़ बोर्ड के दसवीं और बारहवीं कक्षा के नतीजे कल सुबह 11 बजे घोषित होंगे। बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर दसवीं और बारहवीं कक्षा का रिजल्ट 23 जून सुबह 11 बजे जारी होगा। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल ने यह जानकारी दी है। सूबे के शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह रिजल्ट की घोषणा करेंगे। रिजल्ट बोर्ड की वेबसाइट cgbse.nic.in, http://results.gov.in/cgresults और results.cg.nic.in पर जारी किया जाएगा। इस साल छह लाख विद्यार्थियों ने दसवीं कक्षा की परीक्षाएं दी हैं। जबकि 2.5 लाख विद्यार्थियों ने बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं के लिए पंजीकरण कराया था।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-UP Board Result 2020: बिना परेशानी के यूपी बोर्ड के दसवीं-बारहवीं का रिजल्ट देखने के लिए
विज्ञापन
पिछले साल लड़कियों का रहा था दबदबा
2019 में छत्तीसगढ़ बोर्ड ने दसवीं और बारहवीं कक्षा का रिजल्ट मई में जारी किया था। दसवीं कक्षा में लड़कियों ने लड़कों को पछाड़ते हुए अपने दबदबा कायम किया था। परीक्षा में 68 फीसदी विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की थी। निशा पटेल ने 93.33 फीसदी अंकों के साथ टॉप किया था। लड़कियों का पास प्रतिशत 77.70 था। जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 68.25 रहा। जबकि बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों का पास प्रतिशत 78.43 था। बारहवीं कक्षा में योगेंद्र वर्मा ने 97.40 प्रतिशत अंकों के साथ टॉप किया था। बारहवीं में भी लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा था।
विज्ञापन
कैस देख 10वीं-12वीं रिजल्ट?
-सबसे पहले विद्यार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-बोर्ड की वेबसाइट cgbse.nic.in या results.cg.nic.in या results.cg.nic.in पर जाएं।
-यहां विद्यार्थियों को दसवीं और बारहवीं के रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
-इस लिंक पर क्लिक करते ही नया पेज खुलेगा जहां विद्यार्थियों को अपनी जानकारी भरनी होगी।
-विद्यार्थी जैसे ही अपना रोल नंबर और जन्मतिथि आदि विवरण डालेंगे उनका रिजल्ट खुल जाएगा।
-विद्यार्थी अपने रिजल्ट को डाउनलोड कर सकते हैं या फिर उसका प्रिंट ले सकते हैं।
कमेंट
कमेंट X