फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NTA CMAT 2021 and GPAT 2021, Educational Qualification and direct link to apply

CMAT & GPAT 2021: ग्रेजुएशन है सीमैट व जीपैट के लिए न्यूनतम योग्यता, आज ही कर लें आवेदन

Tue, 29 Dec 2020 01:02 PM IST
शुभांगी गुप्ता एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Tue, 29 Dec 2020 01:02 PM IST
विज्ञापन
NTA CMAT 2021 and GPAT 2021, Educational Qualification and direct link to apply

CMAT, GPAT 2021: हायर एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस में एडमिशन/फेलोशिप के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित करने वाली नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने हाल ही ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट (जीपैट) व कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (सीमैट) 2021 के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन दोनों ही परीक्षा के लिए 22 जनवरी, 2021 तक आवेदन किया जा सकता है। इस बार ये परीक्षा 22 व 27 फरवरी को आयोजित की जाएगी। इनकी डीटेल्स, नोटिफिकेशन और अप्लाई करने के लिए डायरेक्ट लिंक्स इस खबर में दिए जा रहे हैं।

विज्ञापन


सीमैट में पूछी जाएगी रीजनिंग - सीमैट क्लीयर करने वाले स्टूडेंट्स देशभर में ऑल इंडिया काउंसिल फाॅर टेक्निकल एजुकेशन (एआईसीटीई) से संबद्ध कॉलेजों के मैनेजमेंट कोर्सेज में दाखिला ले पाएंगे। कम्प्यूटर आधारित टेस्ट मोड में होने वाली तीन घंटे की इस प्रवेश परीक्षा में कैंडिडेट्स की क्वांटिटेटिव टेक्निक, लॉजिकल रीजनिंग, लैंगवेज कॉम्प्रिहेंशन व जनरल अवेयरनेस की क्षमता परखी जाएगी। यह परीक्षा 400 मार्क्स की होगी, जिसमें एमसीक्यू फॉर्मेट में 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें अपीयर होने के लिए आपका ग्रेजुएट होना जरूरी है।
विज्ञापन


CMAT - नोटिफिकेशन लिंक
आवेदन लिंक (Apply Online)

विज्ञापन
विज्ञापन

जीपैट से मिलेंगी स्कॉलरशिप्स - एआईसीटीई से संबद्ध व फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया (पीसीआई) अप्रूव्ड कॉलेजों के एमफार्मा प्रोग्राम्स में एडमिशन चाहने वाले स्टूडेंट्स जीपैट में मुकाबला करेंगे। सीमैट की तरह यह एग्जाम देने के लिए भी आपका ग्रेजुएट होना जरूरी है। जीपैट स्कोर्स के आधार पर ही फार्मेसी के क्षेत्र में कई स्कॉलरशिप्स व अन्य आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। यह तीन घंटे का कम्प्यूटर आधारित ऑनलाइन टेस्ट है। 500 मार्क्स की इस परीक्षा में 125 प्रश्न पूछे जाते हैं।

GPAT - नोटिफिकेशन लिंक
आवेदन लिंक (Apply Online)


LIVE Job News: Sarkari Naukri LIVE 2020: LIC, रेलवे, भारतीय डाक जैसे बड़े विभागों में हो रही हैं भर्तियां, हाथ से जाने न दें मौका
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed