Sarkari Naukri 2020: LIC, SSC, रेलवे जैसे बड़े विभागों में हो रही हैं भर्तियां, हाथ से जाने न दें मौका
{"_id":"5fea9e868ebc3e3b9121d365","slug":"sarkari-naukri-2020-live-updates-today-apply-online-for-ntpc-delhi-police-constable-teaching-and-bank-jobs-2021","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukri 2020: LIC, SSC, रेलवे जैसे बड़े विभागों में हो रही हैं भर्तियां, हाथ से जाने न दें मौका","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Tue, 29 Dec 2020 04:31 PM IST
शुभांगी गुप्ता
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: शुभांगी गुप्ता
Updated Tue, 29 Dec 2020 04:31 PM IST
खास बातें
Sarkari Naukri 2020 LIVE Updates: सरकारी नौकरी पाने के लिए हर कोई मेहनत करता है लेकिन सफलता तब प्राप्त होती है जब सबसे हटकर सोचा जाए। बता दें, नौकरी के लिए जितना महत्वपूर्ण है मेहनत करना उतना ही जरूरी है सही मौके की तालाश करना। अगर समय पर आवेदन न कर पाएं तो की गई मेहनत और तैयारी दोनों का कोई फायदा नहीं है। लाइव ब्लॉग के माध्यम से हम amarujala.com आपको बताएंगे कि कब, कहां और किस समय मौका आपका इंतजार कर रहा है। साथ ही आपको योग्यता, पदों की संख्या जैसी महत्वपूर्ण जानकारी भी उपलब्ध कराएंगे। अब घर बैठे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी सिर्फ Safalta.com पर। आगे पढ़ें...
विज्ञापन
Sarkari Naukri 2021
- फोटो : Amar Ujala
लाइव अपडेट
04:28 PM, 29-Dec-2020
लेक्चरर के पदों पर भर्तियां, सैलरी 1.5 लाख से भी ज्यादा
UPPSC: राज्य के इंटर कॉलेजों में विभिन्न विषयों के लेक्चरर के रिक्त पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 22 दिसंबर, 2020 से शुरू हो गई है। 21 से 40 वर्ष तक के उम्मीदवार 22 जनवरी, 2021 तक आवेदन कर सकते हैं। राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के लिए प्रवक्ता पदों की भर्ती के लिए साक्षात्कार नहीं होगा। प्रारंभिक परीक्षा के बाद होने वाली मुख्य परीक्षा की मेरिट के आधार पर चयन होगा।
नोटिफिकेशन लिंक (English)
नोटिफिकेशन लिंक (Hindi)
आवेदन लिंक
नोटिफिकेशन लिंक (English)
नोटिफिकेशन लिंक (Hindi)
आवेदन लिंक
02:50 PM, 29-Dec-2020
NHM Vacancy 2021: न परीक्षा, न इंटरव्यू, मेरिट से ही मिल जाएगी नौकरी
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM), हरियाणा में कई पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 31 दिसंबर, 2020 से शुरू होगी। 18 वर्ष या इससे ऊपर वाले युवा आवेदन करने के योग्य होंगे। नौकरी से संबंधित पूरी जानकारी।
विज्ञापन
02:08 PM, 29-Dec-2020
India Post GDS 2021: 10वीं पास के लिए कई पदों पर भर्तियां
भारतीय डाक विभाग के तहत ग्रामीण डाक सेवकों के रिक्त पदों पर भर्तियां हो रही हैं। 21 दिसंबर, 2020 से आवेदन प्रक्रिया शुरू भी हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार नौकरी से संबंधित सभी जानकारियों से अवगत होने के बाद आवेदन प्रक्रिया को जल्द पूरा करें।
01:19 PM, 29-Dec-2020
SSC CGL 2021: आवेदन प्रक्रिया शुरू, पढ़ें नोटिफिकेशन
SSC CGL Notification 2021: कर्मचारी चयन आयोग ने मंगलवार को कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल 2021 की अधिसूचना जारी कर दी है। इसके तहत कई पदों पर भर्तियां होंगी, जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानि 29 दिसंबर, 2020 से शुरू हो गई है। हांलाकि पदों पर कुल भर्तियों की जानकारी बाद में दी जाएगी। पिछले साल भी करीब 9500 पदों को भरा गया था। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें।
Apply Online
Apply Online
12:07 PM, 29-Dec-2020
Police Constable Recruitment 2021: 4000 पदों पर बंपर भर्तियां
पुलिस कांस्टेबल के 4000 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दी गई है। इन पदों पर आवेदन प्रक्रिया 31 दिसंबर, 2020 से शुरू हो जाएगी, जो कि 14 जनवरी, 2021 तक सक्रिय रहेगी। 18 से 33 वर्ष तक के उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं। नौकरी से संबंधित पूरी जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:15 AM, 29-Dec-2020
युवाओं के लिए नौकरियां, आवेदन के लिए बस दो दिन बाकी
देश की नवरत्न कंपनी बीएचईएल ने यंग प्रोफेशनल के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। 30 वर्ष तक की आयु वाले युवा 31 दिसंबर, 2020 तक ही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। इसके बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। खास बात यह है कि इस नौकरी के लिए आवेदन करने के लिए आपको किसी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं देना होगा और चयन भी बेहद आसान तरीकों से किया जाएगा।
नोटिफिकेशन लिंक
Apply Online
नोटिफिकेशन लिंक
Apply Online
10:35 AM, 29-Dec-2020
मैनेजर की पोस्ट के लिए अभी करें अप्लाई, मिलेगी अच्छी सैलरी
कैनफिन होम्स इंडिया लिमिटेड ने मैनेजर के विभिन्न पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 04 जनवरी, 2021 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इतना ही नहीं 65000 तक सैलरी भी निर्धारित की गई है। आवेदकों के पास स्नातक की डिग्री आवश्यक तौर पर होनी चाहिए। नौकरी से संबंधित पूरी जानकारी।
10:04 AM, 29-Dec-2020
10वीं पास के लिए सुनहरा मौका, मेरिट के आधार पर मिलेगी नौकरी
भारतीय रेल में नौकरी करने का यह सुनहरा मौका है। RRC ने अपरेंटिस के 1004 रिक्त पदों के लिए ये आवेदन निकाले हैं। दसवीं पास उम्मीदवार 09 जनवरी, 2021 तक ऑनलइन आवेदन कर सकते हैं। खास बात यह है कि इस नौकरी के लिए आपका चयन केवल मेरिट के आधार पर ही होगा। शैक्षणिक योग्यता, आवेदन शुल्क आदि संबंधी जानकारियां।
Apply Online
Apply Online
09:34 AM, 29-Dec-2020
प्राइमरी स्कूल टीचर की भर्तियां, आज ही करें आवेदन
Govt Teaching Jobs 2021: सरकारी शिक्षकों की बड़ी भर्ती चल रही है। WBBPE ने 16500 पदों पर आवेदन के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दी है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है जो कि 06 जनवरी, 2021 तक चलेगी। नौकरी से संबंधित पूरी जानकारी के लिए ये पढ़ें।