{"_id":"5f0a4a2f642bd36428751975","slug":"now-obc-reservation-in-admission-of-kendriya-vidyalaya-and-jawahar-navodaya-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय विद्यालय और नवोदय के दाखिले में भी अब ओबीसी आरक्षण","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
केंद्रीय विद्यालय और नवोदय के दाखिले में भी अब ओबीसी आरक्षण
Sun, 12 Jul 2020 04:54 AM IST
संजीव कुमार झा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sun, 12 Jul 2020 04:54 AM IST
विज्ञापन
नवोदय विद्यालय
- फोटो : jnvbudaun.org
केंद्रीय विद्यालय संगठन और नवोदय विद्यालय समिति के स्कूलों में 2020 सत्र से दाखिले में ओबीसी आरक्षण मिलेगा। केंद्र सरकार ने इन दोनों केंद्रीय शिक्षण संस्थानों के दाखिले में ओबीसी आरक्षण के नियमों को लागू करने की मंजूरी दे दी है। इसके साथ सरकार ने सभी संस्थानों को आरक्षण नियमों का पूरी तरह पालन करने का निर्देश दिया है। इसमें केंद्र द्वारा तय सभी प्रकार के आरक्षण शामिल हैं।
विज्ञापन
एक अधिकारी के मुताबिक, केंद्रीय विद्यालय (केवी) में जल्द ही पहली कक्षा में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन विंडो खुलने जा रही है। इसके तहत दाखिले के दौरान ओबीसी आरक्षण मिलेगा। इसी क्रम में 13 जुलाई को देश के सभी केंद्रीय विद्यालयों की ऑनलाइन बैठक होगी।
विज्ञापन
इसमें नए दाखिला नियमों के साथ ही सॉफ्टवेयर में बदलाव की जानकारी दी जाएगी। वहीं, नवोदय स्कूलों में छठवीं में प्रवेश में आरक्षण मिलेगा। पहली बार 2017 में इन स्कूलों में आरक्षण की मांग उठी थी। तीन महीने पहले ही इसका खाका तैयार किया गया था।
विज्ञापन
निजी संस्थानों में अभी तक लागू नहीं
सरकारी संस्थानों में आरक्षण नियमों को पूरी तरह से लागू किया जा रहा है, लेकिन निजी संस्थानों में ये नियम लागू नहीं हैं। इसमें निजी विश्वविद्यालय और स्कूल भी शामिल हैं। हालांकि सरकार ने पिछले साल इन संस्थानों से भी आरक्षण नियमों को लागू करने का अनुरोध किया था।
कमेंट
कमेंट X