फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   now btech mtech and phd studies costly

महंगी होगी बीटेक, एमटेक और पीएचडी की पढ़ाई

Wed, 23 Nov 2016 12:47 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 23 Nov 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
now btech mtech and phd studies costly
डेमो
शैक्षिक सत्र 2017-18 से हरकोर्ट बटलर टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (एचबीटीयू) की बीटेक, एमटेक और पीएचडी की पढ़ाई महंगी होगी। इसका खाका तैयार कर लिया गया है। 28 नवंबर से पहले फाइनेंस कमेटी की मीटिंग होगी। इसमें फीस बढ़ोतरी पर अंतिम मुहर लगाई जाएगी। बीटेक की सालाना ट्यूशन फीस में 16 हजार रुपये की बढ़ोतरी संभव है। 
विज्ञापन


एक सितंबर 2016 से यूनिवर्सिटी अस्तित्व में आई है। अब बीटेक की एडमिशन प्रक्रिया ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (जेईई) मेन से पूरी की जाएगी। इसकी अनुमति सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजूकेशन (सीबीएसई) से मिल चुकी है। एक दिसंबर 2016 से ऑनलाइन फार्म भरे जाएंगे। इसका ब्योरा वेबसाइट jeemain.nic.in पर उपलब्ध है।
विज्ञापन


इससे पहले ही यूनिवर्सिटी प्रशासन ने ट्यूशन फीस में बढ़ोतरी का खाका तैयार कर लिया है। इस सिलसिले में गठित एक कमेटी की रिपोर्ट आ चुकी है। इसके मुताबिक बीटेक की सालाना ट्यूशन फीस बढ़ाकर 60 हजार रुपये की जाएगी। अभी तक यह फीस 44 हजार रुपये है। ऐसा हुआ तो बीटेक की चार साल की पढ़ाई के दौरान स्टूडेंटों पर 64 हजार रुपये का अतिरिक्त खर्च आएगा। कुलपति प्रो. एमजेड खान का कहना है कि चार सदस्यीय कमेटी बनाकर पूरी रिपोर्ट मांगी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एमटेक, पीएचडी की सीटें भरी जाएंगी
एमटेक और पीएचडी की सीटें एचबीटीयू से भरी जाएंगी। इसका खाका तैयार है। 28 नवंबर तक एडमिशन का विस्तृत ब्योरा जारी किया जाएगा। कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग सहित कई पाठ्यक्रमों में एमटेक की पढ़ाई नए सिर से कराई जाएगी। इस पर अतिरिक्त खर्च भी आएगा। इस लिए फीस बढ़ाई जा रही है। 

नियमित होगा शैक्षिक सत्र
 टेक्निकल यूनिवर्सिटी का शैक्षिक सत्र नियमित होगा। 28 नवंबर तक सेमेस्टर परीक्षाओं का विस्तृत ब्योरा जारी किया जाएगा। एमटेक और पीएचडी का आर्डिनेंस बनेगा। रिसर्च डिग्री कमेटी (आरडीसी) का गठन किया जाएगा। 30 नवंबर तक एडमिट कार्ड और पहचान पत्र जारी किए जाएंगे। 


डीन को तैनाती मिली
एचबीटीयू के डीन की तैनाती हो गई है।  प्रो. करुणाकर सिंह को डीन स्कूल ऑफ केमिकल टेक्नोलॉजी, प्रो. आरके शुक्ला को डीन ऑफ स्टूडेंट वेलफेयर, प्रो. डी परमार को डीन ऑफ एकेडमिक अफेयर्स, प्रो. आनंद डीन ऑफ कन्टीन्यूइंग एजूकेशन एंड इंटरनल क्वालिटी इंश्योरेंस, प्रो. कृष्ण राज को डीन ऑफ इनक्यूबेसन हब, प्रो. एसयू सिद्दीकी को डीन ऑफ बेसिक एंड अप्लाइड साइंस, प्रो. केएम महापात्रा को डीन ऑफ ह्युमिनिटीज एंड सोशल साइंसेस, प्रो. सुनील कुमार को डीन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग, प्रो. रीना सिंघल को डीन ऑफ रिसर्च एंड डेवलपमेंट और प्रो. यदुवीर सिंह को डीन प्लानिंग एंड रिसोर्स जनरेशन बनाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed