फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Niti Raval lawyer graduated with four gold medals from Gujarat Universirty is mother of 2 lawyers

दोनों बच्चों के वकील बनने के बाद मां ने शुरू की वकालत की पढ़ाई, जीते चार गोल्ड मेडल

Thu, 30 Jan 2020 10:44 AM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया Updated Thu, 30 Jan 2020 10:44 AM IST
विज्ञापन
Niti Raval lawyer graduated with four gold medals from Gujarat Universirty is mother of 2 lawyers
नीति रावल परिवार के साथ - फोटो : Social Media
किसी ने सच ही कहा है कि पढ़ने और अपने सपनों को पूरा करने की कोई उम्र नहीं होती। उम्र के किसी भी पड़ाव पर आप अपनी अधूरी ख्वाहिशें पूरी कर सकते हैं। इस बात को साबित कर दिखाया है नीती रावल ने।
विज्ञापन


55 साल की नीति रावल करीब 30 साल तक गृहिणी रहीं। लेकिन अब वह एक वकील बन चुकी हैं। नीती वकीलों के परिवार से आती हैं। उनके दो बच्चे हैं, एक बेटा और एक बेटी। दोनों ही वकील हैं। बेटी की शादी भी हो चुकी है। जबकि उनके बेटे ने मुंबई के एक लॉ फर्म में नौकरी ज्वाइन की है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें : UPSC: 29 साल के बस कंडक्टर ने पास की मुख्य परीक्षा, बॉस की मदद से इस तरह की तैयारी
विज्ञापन
विज्ञापन


नीति कहती हैं, 'बेटे के मुंबई चले जाने और बेटी की शादी के बाद घर पर मुझे काफी अकेला महसूस होता था। मैं कुछ करना चाहती थी।' इसके बाद नीति ने वो पेशा चुनने का फैसला किया जिसमें उनका परिवार और उनके बच्चे काम कर रहे हैं। नीति ने गुजरात विश्वविद्यालय में दाखिला ले लिया। पढ़ाई छोड़ने के 30 साल बाद। अब नीति ग्रेजुएट हो चुकी हैं। खास बात ये है कि नीति ने दीक्षांत समारोह में चार गोल्ड मेडल भी हासिल किए हैं।  


नीति रावल के पति मॉलिन रावल अपनी पत्नी की इस उपलब्धि से बेहद खुश हैं। वह कहते हैं कि 'मुझे अपनी पत्नी पर गर्व है कि उसने 30 साल तक गृहिणी रहने के बाद पढ़ाई पूरी की।'

ये भी पढ़ें : विदेश में पढ़ने के लिए छात्रवृत्ति दे रही है सरकार, स्नातक से पीएचडी तक में मिलेगी मदद

अब नीति लॉ में मास्टर्स डिग्री पूरी करना चाहती हैं। इसके लिए उन्होंने दाखिले के फॉर्म भी भर दिए हैं। गुजरात विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में नीति के साथ उनके पति और बेटी भी शामिल हुए थे। यहां अपनी मां को गोल्ड मेडल पाता देख बेटी भी काफी खुश थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed