फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   MHRD scholarships for study in abroad Turkish scholarship 2020 application details

विदेश में पढ़ने के लिए छात्रवृत्ति दे रही है सरकार, स्नातक से पीएचडी तक में मिलेगी मदद

Wed, 29 Jan 2020 05:29 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया Updated Wed, 29 Jan 2020 05:29 PM IST
विज्ञापन
MHRD scholarships for study in abroad Turkish scholarship 2020 application details
सांकेतिक तस्वीर

Scholarship to study abroad and admission in Bachelor's degree, Master's degree, and PhD and short-term courses: अभी परीक्षाओं का दौर शुरू हो रहा है। बोर्ड परीक्षाएं, कॉलेजों व विश्वविद्यालयों में स्नातक, परास्नातक की परीक्षाएं। इसी के साथ हर स्तर पर विद्यार्थियों को अगले स्तर पर दाखिले की चिंता रहती है। 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं देने वाले छात्र स्नातक के लिए, स्नातक वाले परास्नातक और परास्नातक वाले पीएचडी जैसे पाठ्यक्रमों में दाखिले की तैयारी में जुट जाते हैं। ऐसे सभी विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर आई है। खासकर उनके लिए जो विदेश जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं।

विज्ञापन


केंद्रीय मानव संसाधन विकास विभाग (MHRD - Ministry of Human Resource and Development) ने टर्किश स्कॉलरशिप (Turkish Scholarship) की घोषणा की है। स्नातक, परास्नातक, पीएचडी से लेकर शॉर्ट टर्म कोर्सेज के लिए भी ये छात्रवृत्ति दी जा रही है। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन


कैसे करें आवेदन

  • यह छात्रवृत्ति तुर्की गणराज्य द्वारा साल 2020 के लिए दी जाएगी। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार इसके लिए 20 फरवरी 2020 तक आवेदन कर सकते हैं।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • टर्किश स्कॉलरशिप की वेबसाइट के माध्यम से आवेदन किए जा सकते हैं। इस वेबसाइट के लिए लिंक है - turkiyescholarships.gov.tr

ये भी पढ़ें : UPSC: 29 साल के बस कंडक्टर ने पास की मुख्य परीक्षा, बॉस की मदद से इस तरह की तैयारी
 

आवेदन के लिए किन दस्तावेजों की होगी जरूरत

  • वैध राष्ट्रीय पहचान पत्र या पासपोर्ट
  • अभ्यर्थी की हाल की फोटो
  • राष्ट्रीय परीक्षा के अंक (जिन अभ्यर्थियों के पास कोई अंतरराष्ट्रीय प्रमाणपत्र या शैक्षणिक योग्यता नहीं है)
  • शैक्षणिक प्रमाणपत्र
  • अंतरराष्ट्रीय परीक्षा के अंक (GRE, GMAT, DELF, YDS, YOS, आदि अगर आपके द्वारा चयनित विवि पाठ्यक्रम में अनिवार्य हो)
  • भाषा परीक्षण के अंक (अगर चयनित विवि द्वारा मांगे गए हों)
  • पीएचडी में दाखिला लेने वाले अभ्यर्थियों के लिए एक शोध प्रस्ताव और लिखित कार्य का उदाहरण

ये भी पढ़ें : IGNOU: एमबीए, बीएड दाखिले के लिए कब से होंगे आवेदन, देखें पूरा शेड्यूल

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed